Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo

आपका पुराना मोबाइल नंबर किसी और को मिल गया? ऐसे बचाएं अपने बैंक और सोशल मीडिया डेटा को गलत हाथो Today Tech News

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • November 12, 2025
  • Tech

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Old Mobile Number: क्या आपने हाल ही में अपना पुराना मोबाइल नंबर बंद कराया है या किसी नए सिम पर स्विच किया है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बहुत से लोग नंबर बदलने के बाद यह सोचकर बेफिक्र हो जाते हैं कि अब पुराना सिम बेकार है लेकिन सच्चाई यह है कि आपका पुराना नंबर कुछ महीनों बाद किसी और को अलॉट कर दिया जाता है. ऐसे में अगर आपने सुरक्षा के जरूरी कदम नहीं उठाए तो आपका निजी डेटा, बैंक जानकारी और सोशल मीडिया अकाउंट किसी अनजान व्यक्ति के हाथों में जा सकता है.

कैसे किसी और को मिल जाता है आपका पुराना नंबर

टेलीकॉम कंपनियां हर बंद पड़े मोबाइल नंबर को करीब 90 दिनों (तीन महीने) तक निष्क्रिय रखती हैं. अगर उस दौरान आपने दोबारा सिम एक्टिव नहीं कराया तो वह नंबर किसी नए यूजर को दे दिया जाता है. अब सोचिए अगर आपका वही नंबर बैंक, गूगल, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप जैसे अकाउंट्स से जुड़ा है तो नया यूजर OTP या रिकवरी मैसेज के जरिए आपकी प्राइवेट जानकारी तक पहुंच सकता है.

ऐसे बचाएं अपना डेटा गलत हाथों में जाने से

अगर आप नंबर बदल रहे हैं या पुराना सिम बंद करने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने सभी बैंक अकाउंट्स, UPI ऐप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जाकर नया नंबर अपडेट कर दें. Gmail, Facebook, WhatsApp, Paytm और Amazon जैसी सर्विसेज में Change Mobile Number या Manage Account विकल्प में जाकर नया नंबर जोड़ें.

इसके अलावा, बैंक और वॉलेट ऐप्स से लॉगआउट करें और पुराना नंबर डिलीट कर दें. 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) भी नए नंबर पर एक्टिव कर लें ताकि किसी अनजान व्यक्ति को OTP या रिकवरी कोड न मिल सके.

पुराना सिम बेचने या फेंकने से पहले ये जरूर करें

अगर पुराना सिम अभी आपके पास है तो उसे फेंकने से पहले पूरी तरह डिएक्टिवेट करा लें. अपने फोन से उससे जुड़े सभी अकाउंट्स लॉगआउट करें और डिवाइस को फैक्ट्री रीसेट कर दें. याद रखें सिर्फ सिम निकालना काफी नहीं है अकाउंट्स से पुराने नंबर का नामोनिशान मिटाना जरूरी है.

छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ा खतरा

अक्सर साइबर ठग ऐसे छोड़े गए पुराने नंबरों का फायदा उठाते हैं. वे बैंक या सोशल मीडिया रिकवरी लिंक के जरिए आपके अकाउंट्स हैक कर सकते हैं. इसलिए अगली बार जब आप मोबाइल नंबर बदलें तो उसे सिर्फ नया कनेक्शन न समझें बल्कि अपनी डिजिटल सुरक्षा का ताला भी बदलें. क्योंकि आज की दुनिया में नंबर बदलना आसान है लेकिन डेटा खोना बहुत महंगा साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

अब iPhone खुद बोलेगा आपकी भाषा! जानिए कैसे सेकंडों में रियल-टाइम में करें ट्रांसलेट

[ad_2]
आपका पुराना मोबाइल नंबर किसी और को मिल गया? ऐसे बचाएं अपने बैंक और सोशल मीडिया डेटा को गलत हाथो

Previous Post कम उम्र में ही लोगों को क्यों लग रहा फेसलिफ्ट का चस्का, जानें क्यों प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे य Health Updates
Next Post बिहार में ऐसे ही नहीं बढ़ा वोट प्रतिशत! पुरुषों की तुलना में महिलाएं काफी आगे, देखें आंकड़ा Politics & News

Related Posts

Mark Zuckerberg ने खरीद लिया Moltbook, यहां इंसानों की नो एंट्री, जानिए क्या है इसमें खास Today Tech News

Mark Zuckerberg ने खरीद लिया Moltbook, यहां इंसानों की नो एंट्री, जानिए क्या है इसमें खास Today Tech News

  • March 12, 2026
UPI पर आ गया ‘लुटेरे’ मालवेयर का खतरा, अपने अकाउंट को ऐसे रखें सेफ, गड़बड़ हुई तो हो जाएगा कांड Today Tech News

UPI पर आ गया ‘लुटेरे’ मालवेयर का खतरा, अपने अकाउंट को ऐसे रखें सेफ, गड़बड़ हुई तो हो जाएगा कांड Today Tech News

  • March 12, 2026
फॉर्मूला-1 सिर्फ कारों की रेस नहीं,लाइफस्टाइल का ब्रांड बन गया:  2018 में एफ1 के ऑनलाइन फॉलोअर्स 2 करोड़ थे, जो 8 साल में 6 गुना बढ़कर 11.5 करोड़ हो गए Today Tech News

फॉर्मूला-1 सिर्फ कारों की रेस नहीं,लाइफस्टाइल का ब्रांड बन गया: 2018 में एफ1 के ऑनलाइन फॉलोअर्स 2 करोड़ थे, जो 8 साल में 6 गुना बढ़कर 11.5 करोड़ हो गए Today Tech News

  • March 12, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com