[ad_1]
Last Updated:
Delhi Bomb Blast News: हरियाणा के मेवात से बीती रात तीन डॉक्टरों से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शुक्रवार की देर रात को हिरासत मेें लिए गए तीनों डाॅक्टरों का संबंध अल फलाह यूनिवर्सिटी से है. हरियाणा के सुन्हेड़ा गांव के रहने वाले डाॅ. मुस्तकीम ने अल फलाह से एक साल का इंटर्नशिप किया है.
चंडीगढ़ः देश भर में दहशत फैलान के लिए तैयार दहशतगर्द डॉक्टर की टीम को लगातार खुलासे हो रहे हैं. साथ ही इनके नेटवर्क का खुलासा करने के लिए छापेमारी और गिरफ्तारी की दौर जारी है. इसी कड़ी में सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की पूरी राज दिल्ली पुलिस ने धौज, नूंह और आसपास के इलाकों में छापेमारी की. दिल्ली पुलिस के साथ सेंट्रल ऐजेंसी के भी अधिकारी मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक नूह इलाके से 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ चल रही है. अभी तक पता चला है कि दोनों की मुजम्मिल से बात होती थी. पकड़े गए इन दो लोगों की विस्फोटक खरीद में उनका कोई रोल है या नहीं इसकी जांच की जा रही है.
मेवाल से भी तीन डॉक्टर हिरासत में
इसके अलावा हरियाणा के मेवात से बीती रात तीन डॉक्टरों से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शुक्रवार की देर रात को हिरासत मेें लिए गए तीनों डाॅक्टरों का संबंध अल फलाह यूनिवर्सिटी से है. हरियाणा के सुन्हेड़ा गांव के रहने वाले डाॅ. मुस्तकीम ने अल फलाह से एक साल का इंटर्नशिप किया है. जबकि इसने MBBS की पढाई चीन से की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मुस्तकीम की अल फलाह के डाॅ. उमर मोहम्मद से बात होती थी. मुस्तकीम ने उमर से कई बार बातचीत की है, जहां पुलिस और एजेंसी को इनके कुछ चैट भी मिले है.

लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है.
सहारनपुर के दो यूट्यूबर्स भी रडार पर
इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक सहारनपुर के दो यूट्यूबर्स भी जांच एजेंसी के रडार पर हैं. दोनों यूट्यूबर्स से जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक सहारनपुर से गिरफ्तार डॉक्टर आदिल की निकाह में भी ये दोनों श्रीनगर गए थे. डा. आदिल के साथ दोनों लड़के श्रीनगर में स्थित एक हुक्का बार में दिखे थे. जांच एजेंसी इस वक्त दोनों यूट्यूबर्स के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स कॉल रिकॉर्डिंग वीडियो भी चेक कर रहे हैं. डॉ आदिल के विदेश जाने की भी जानकारी निकलकर सामने आई है. तुर्की और चीन की यात्रा कर चुका है डॉक्टर आदिल.

दिल्ली ब्लास्ट के तार दुबई से भी जुड़ते नजर आ रहे है
दहशतगर्द डॉक्टरों की फौज लंबी
सूत्रों के मुताबिक अब तक गिरफ्तार संदिग्ध डॉक्टरों और डॉक्टर मुजम्मिल के मोबाइल फोन की CDR से बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक एजेंसियो ने डॉक्टरों की एक लंबी लिस्ट तैयार की है, जिसमें से अल फलाह यूनिवर्सिटी से पढ़े और वहां पर काम करने वाले डॉक्टरों की तादाद ज्यादा है. इनमें से कई डॉक्टरों के फोन बंद हैं और कई गायब हैं. जिनकी धरपकड़ के लिए जांच एजेंसियां इन्हें तलाश रही हैं. सूत्रों के मुताबिक तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा प्रोफ़ेशनल डॉक्टर्स की तलाश की जा रही है, जो जैश के इन संदिग्धों के लगातार नेटवर्क में थे और उमर के बम धमाके के बाद गायब हैं.
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन … और पढ़ें
[ad_2]



