in

आज स्पेस में जाएंगीं सिंगर कैटी पेरी और लॉरेन सांचेज: 1963 के बाद पहले ऑल-विमेन क्रू की अंतरिक्ष यात्रा, 11 मिनट का होगा मिशन Today World News

आज स्पेस में जाएंगीं सिंगर कैटी पेरी और लॉरेन सांचेज:  1963 के बाद पहले ऑल-विमेन क्रू की अंतरिक्ष यात्रा, 11 मिनट का होगा मिशन Today World News

[ad_1]

टेक्सास4 मिनट पहले

#
  • कॉपी लिंक

1963 के बाद अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाला ये पहला ऑल विमेल क्रू होगा।

मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी, अमेरिकी बिलिनेयर जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज आज स्पेस ट्रेवल पर जाएंगीं। ये मिशन शाम करीब 7 बजे लॉन्च होगा।

इस यात्रा में उनके साथ चार और महिलाएं होंगी- टीवी प्रजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे।

खास बात ये है कि 1963 के बाद अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाला ये पहला ऑल विमेन क्रू होगा। 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी का रॉकेट इस क्रू को अंतरिक्ष लेकर जाएगा। ये यात्रा 11 मिनट की होगी। यह मिशन ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे NS-31 नाम दिया गया है।

#

पृथ्वी से 100 किमी की ऊंचाई पर पहुंचेगा रॉकेट

ब्लू ओरिजिन का रॉकेट अमेरिका के स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे) टेक्सास से लॉन्च होगा। न्यू शेपर्ड रॉकेट पृथ्वी से 100 किमी की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचेगा। यह कारमन लाइन को पार करेगा, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष की सीमा माना जाता है।

न्यू शेपर्ड रॉकेट को संचालित करने के लिए किसी पायलट की जरूरत नहीं है। कैप्सूल पैराशूट की मदद से पृथ्वी पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग होगी, जबकि रॉकेट बूस्टर लॉन्च साइट से लगभग दो मील दूर खुद ही लैंड करेगा।

एक सीट की कीमत करीब 1.14 करोड़ रुपए

ब्लू ओरिजिन एक निजी अंतरिक्ष कंपनी है, जिसकी स्थापना 2000 में जेफ बेजोस ने की थी। हालांकि ब्लू ओरिजिन ने टिकट की पूरी कीमतें नहीं बताई है, लेकिन एक सीट रिजर्व करने के लिए 150,000 डॉलर (लगभग ₹1.14 करोड़) की रुपए देने होते हैं।

न्यू शेपर्ड रॉकेट रियूजेबल रॉकेट है और इसका बूस्टर हर उड़ान के बाद वर्टिकल लैंडिंग के जरिए लॉन्च पैड पर वापस लौट आता है। ब्लू ओरिजिन के मुताबिक, न्यू शेपर्ड का क्रू को दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें शारीरिक फिटनेस, इमरजेंसी प्रोटोकॉल, सुरक्षा उपायों की जानकारी और जीरो ग्रैविटी के प्रोसिजर की जानकारी दी जाती है।

[ad_2]
आज स्पेस में जाएंगीं सिंगर कैटी पेरी और लॉरेन सांचेज: 1963 के बाद पहले ऑल-विमेन क्रू की अंतरिक्ष यात्रा, 11 मिनट का होगा मिशन

China, Vietnam sign agreements on supply chains, railway cooperation Today World News

China, Vietnam sign agreements on supply chains, railway cooperation Today World News

Investors’ wealth erodes by ₹11.30 lakh crore since reciprocal tariffs announcement; Sensex drops 2% Business News & Hub

Investors’ wealth erodes by ₹11.30 lakh crore since reciprocal tariffs announcement; Sensex drops 2% Business News & Hub