in

आज सोने में गिरावट, चांदी महंगी हुई: सोने का दाम ₹143 गिरकर ₹97337 पर आया, चांदी ₹932 महंगी होकर ₹1.08 लाख किलो बिक रही Business News & Hub

आज सोने में गिरावट, चांदी महंगी हुई:  सोने का दाम ₹143 गिरकर ₹97337 पर आया, चांदी ₹932 महंगी होकर ₹1.08 लाख किलो बिक रही Business News & Hub
  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (3 July 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने के दाम में आज यानी 3 जुलाई को मामूली गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹143 कम होकर ₹97,337 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका दाम ₹97,480 पर था।

वहीं चांदी की कीमत ₹932 बढ़कर ₹1,07,620 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,06,688 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,480 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,200
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,050
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,050
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,050
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,380 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,100

इस साल अब तक ₹21,175 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,175 रुपए बढ़कर 97,337 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 21,603 रुपए बढ़कर 1,07,620 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इजराइल और ईरान के बीच भी जंग शुरू हो गई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/gold-price-today-3-july-2025-sona-chandi-ka-bhav-aaj-ka-135363374.html

सरसों के तेल में की गई बढ़ोतरी से लोगों पर बढ़ा आर्थिक बोझ : कपूर सिंह  haryanacircle.com

सरसों के तेल में की गई बढ़ोतरी से लोगों पर बढ़ा आर्थिक बोझ : कपूर सिंह haryanacircle.com

Shooting in Chicago wounds multiple people, police say Today World News

Shooting in Chicago wounds multiple people, police say Today World News