[ad_1]
सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल आज शुक्रवार को 11 साल 5 महीने की जेल कैद के बाद सलाखों से बाहर आने वाले हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मिली जमानत के आधार पर वे हिसार की जेल नंबर 2 से रिहा होंगे। रामपाल के रिहाई के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उनके हजारों अनुयायियों के हिसार पहुंचने की संभावना को देखते हुए राजगढ़ रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जेल परिसर और शहर के विभिन्न पार्कों में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कानून-व्यवस्था बिगड़ने की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
[ad_2]
आज सलाखों से बाहर आएगा रामपाल: हिसार की जेल नंबर 2 में 11 साल 5 महीने से है बंद, पुलिस अलर्ट मोड पर




