आज वेस्टइंडीज और इटली के बीच मुकाबला: ईडन गार्डन्स में सुबह 11 बजे से मैच; सुपर-8 से पहले अजेय रहना चाहेगी विंडीज Today Sports News

[ad_1]

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • West Indies Vs Italy T20 World Cup 2026 LIVE Update; West Indies Hetmyer Shai Hope Vs Italy Justin Mosca

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ICC टी-20 वर्ल्डकप का 37वां मुकाबला वेस्टइंडीज और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह ग्रुप-सी का आखिरी मुकाबला होगा। यह मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

वेस्टइंडीज की टीम अब तक इस वर्ल्ड कप में अजेय रही है और सुपर-8 स्टेज में जाने से पहले वह अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, इटली की टीम अपने पहले वर्ल्ड कप अभियान का अंत एक यादगार जीत के साथ करना चाहती है। दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार आमने-सामने होंगी।

विंडीज का पलड़ा भारी, इटली को उलटफेर की उम्मीद वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने पिछले तीनों मैचों में जीत दर्ज की है और वह ग्रुप-सी की अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। दूसरी ओर इटली ने अपने तीन मैचों में से केवल एक में जीत हासिल की है।

हेटमायर और कप्तान शाई होप से उम्मीदें विंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर इस वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 3 पारियों में 166.25 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के टॉप रन स्कोरर हैं। कप्तान शाई होप भी पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ 61 रनों की नाबाद पारी खेलकर लय में लौट आए हैं। निकोलस पूरन का ईडन गार्डन्स में रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने यहां 3 मैचों में 184 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में जेसन होल्डर और अकील हुसैन की जोड़ी इटली के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। होल्डर टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं।

इटली को मोस्का ब्रदर्स और ब्रेंजामिन मैनेंटी से उम्मीद इटली के लिए ओपनर जस्टिन मोस्का ने 103 और बेंजामिन मैनेंटी ने 112 रन बनाए हैं। दोनों टीम के मुख्य खिलाड़ी होंगे। मैनेंटी का स्ट्राइक रेट 200 का रहा है, जो मिडिल ऑर्डर में विंडीज के लिए खतरा बन सकते हैं। वे टूर्नामेंट में टीम के टॉप रन स्कोरर भी हैं। वहीं, क्रिस्चन जॉर्ज टूर्नामेंट में टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

ईडन गार्डन्स की पिच और मौसम का हाल कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां का उछाल और गति स्ट्रोक खेलने वाले खिलाड़ियों को काफी रास आता है। मैच के दौरान तापमान 29°C के आसपास रहने की संभावना है, जो उमस के कारण 34°C जैसा महसूस हो सकता है। पिच सपाट और सख्त है, जिससे शुरुआती ओवरों में रनों की बौछार हो सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है।

कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग इलेवन वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग/जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड,अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स/शमार जोसेफ।

इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैम्पोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, बेन मैनेंटी।

————————————————–

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

————————————————-

T20 वर्ल्डकप पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत:अभिषेक फिर खाता नहीं खोल सके, भारत ने लगातार 12वां वर्ल्डकप मैच जीता; टॉप रिकॉर्ड्स

टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 स्टेज में एंट्री कर ली। यह टीम की वर्ल्ड कप में रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही। दूसरी ओर टीम इंडिया ने टूर्नामेंट इतिहास में रिकॉर्ड 12वां लगातार मैच जीत लिया। वहीं टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मुकाबले में खाता नहीं खोल सके। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
आज वेस्टइंडीज और इटली के बीच मुकाबला: ईडन गार्डन्स में सुबह 11 बजे से मैच; सुपर-8 से पहले अजेय रहना चाहेगी विंडीज