in

आज का मौसम 27 दिसंबर: दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई ठंड, हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी – India TV Hindi Politics & News

आज का मौसम 27 दिसंबर: दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई ठंड, हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी – India TV Hindi Politics & News

[ad_1]

Image Source : X/ANI
दिल्ली में बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के चलते एक्यूआई का स्तर कम हुआ है और हवा बेहतर हुई है। वहीं, राजस्थान और मेघालय जैसे राज्यों में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। यहां गुरुवार रात कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी की स्थिति बन रही है। घने कोहरे के कारण एक मीटर से ज्यादा दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। हिमाचल प्रदेश में भीषण शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर और पंजाब में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 27 और 28 दिसंबर को मध्यम वर्षा, तूफान और ओलावृष्टि होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में 28 दिसंबर को भीषण शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

शीतलहर की चपेट में कई शहर

उत्तर भारत के कई हिस्से गुरुवार को भी भीषण शीतलहर की चपेट में रहे और कश्मीर घाटी के कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम अधिकतर शुष्क रहा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भीषण शीतलहर की स्थिति रही और पारा सामान्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है। 

कश्मीर में पाइपलाइन का पानी जमा

कश्मीर में कई स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे घाटी में ठंड का प्रकोप जारी रहा। पारे में गिरावट के कारण जलापूर्ति वाले पाइप में पानी जम गया है। वहीं डल झील सहित कई जलाशयों की सतह पर बर्फ की पतली परत जम गई है। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था। उत्तरी कश्मीर में स्कीइंग गतिविधियों के लिए मशहूर पर्यटक रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। 

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पंपोर क्षेत्र का एक छोटा गांव कोनीबल घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार दोपहर से शनिवार दोपहर तक जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। 

हिमाचल में बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश में 27 दिसंबर से ऊंचाई वाले और मध्यम पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी होगी। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला के पास लोकप्रिय भ्रमण स्थल कुफरी में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला और मनाली में क्रमशः 21.4 डिग्री सेल्सियस और 12.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा लगातार कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को दोनों राज्यों के कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड रही और दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 3.8 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 5 डिग्री सेल्सियस और पिलानी में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Latest India News



[ad_2]
आज का मौसम 27 दिसंबर: दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई ठंड, हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी – India TV Hindi

#
IND vs AUS Boxing Day Test | Steve Smith reaches 34th Test century at MCG Today Sports News

IND vs AUS Boxing Day Test | Steve Smith reaches 34th Test century at MCG Today Sports News

सावधान! RBI के नाम पर स्कैमर्स भेज रहे हैं वॉइस मैसेज, ये गलती की तो मिनटों में उड़ जाएगा पैसा Today Tech News

सावधान! RBI के नाम पर स्कैमर्स भेज रहे हैं वॉइस मैसेज, ये गलती की तो मिनटों में उड़ जाएगा पैसा Today Tech News