[ad_1]
ENG vs NZ T20 World Cup 2026 Super-8 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में शुक्रवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. मैच में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर की. टीम के लिए विल जैक्स व रेहान अहमद की जोड़ी ने सांतवें विकेट के लिए 44 (16 गेंद) रनों की साझेदारी से आखिरी 18 गेंदों में बाजी पलट दी. विल जैक्स ने 32* और रेहान ने 19* रन बनाए.
इंग्लैंड को अंतिम 3 ओवर यानी 18 गेंदों में 43 रनों की दरकार थी. यहां से न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने बड़ी गलती करते हुए ग्लेन फिलिप्स को ओवर सौंप दिया. इंग्लैंड ने इस गलती का पूरा फायदा उठाते हुए ओवर से 22 रन बटोर लिए. इसके बाद अंतिम 2 ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 21 रनों की दरकार थी. फिर 19वें ओवर में 16 रन आए. यहां से अंतिम ओवर में सिर्फ 5 रन चाहिए थे, जो आखिरी ओवर की 3 गेंदों में ही बन गए.
पाकिस्तान की हुई बल्ले-बल्ले
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फायदा पहुंचाया. पाकिस्तान टीम अब सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है. पाकिस्तान को अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलना है, जिसमें जीत हासिल कर उनके पॉइंट्स न्यूजीलैंड के बराबर हो जाएंगे. अगर पाकिस्तान आखिरी मैच जीत लेता है, तो दोनों के 3-3 पॉइंट्स हो जाएंगे. इसके बाद बेहतर नेट रनरेट वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बना लेगी.
मैच का हाल
बात करें मुकाबले की, पहले बैटिंग के लिए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 159/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए ग्लेन फिलिप्ल ने 39 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा ओपनर टीम सीफर्ट ने 35 रन बनाए. वहीं इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट चटकाए. बाकी 1 विकेट जोफ्रा आर्चर ने अपने नाम किया.
फिर रन चेज के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 19.3 ओवर में 161/6 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली. टीम के लिए टॉम बैंटेन ने 33 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इस दौरान न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.
[ad_2]
आखिरी 18 गेंद में पलट गई बाजी, हारा हुआ मैच जीता इंग्लैंड, NZ को 4 विकेट से हराया


