[ad_1]
- Hindi News
- Tech auto
- Itel A100 Launch India | Military Grade Body & 100 Day Free Screen Replacement
नई दिल्ली20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टेक कंपनी आईटेल ने आज 9 फरवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन आईटेल A100 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन बॉडी और 6.6 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। खास बात ये है कि कंपनी फोन के साथ 100 दिन तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वॉरंटी भी दे रही है।
फोन को दो स्टोरेज वैरिएंट में उतारा गया है। इसमें 3GB रैम वैरियंट की कीमत 6,799 रुपए और 4GB रैम ऑप्शन की कीमत 7,499 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन भारतभर में रिटेल स्टोर्स पर आज से अवेलेबेल है।
डिजाइन और बिल्ड: स्लिम बॉडी और प्रीमियम फिनिश
मटेरियल और मजबूती: फोन को मजबूत पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बनाया गया है। मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन होने के कारण यह रोजमर्रा के झटकों को आसानी से झेल सकता है।
डायमेंशन: फोन की थिकनेस मात्र 8.49mm है, जिससे यह हाथ में पकड़ने पर काफी स्लिम और प्रीमियम फील देता है।
बैक पैनल: पीछे की तरफ स्टाइलिश टेक्स्चर दिया गया है। यहाँ कैमरा मॉड्यूल और फिंगरप्रिंट सेंसर की पोजीशन काफी क्लीन रखी गई है।
कलर ऑप्शन: इसे सिल्क ग्रीन, प्योर ब्लैक और टाइटेनियम गोल्ड जैसे तीन आकर्षक रंगों में खरीदा जा सकता है।
पोर्ट्स और बटन्स: फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं। नीचे की तरफ चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद है। इसमें IR ब्लास्टर भी दिया गया है, जिससे आप टीवी और AC को रिमोट की तरह कंट्रोल कर सकते हैं।
डिस्प्ले: 90Hz रिफ्रेश रेट और डायनेमिक बार
फोन में 6.6-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। बजट फोन होने के बावजूद इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद रहता है। स्क्रीन पर वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसमें एप्पल के डायनेमिक आइलैंड जैसा ‘डायनामिक बार’ फीचर भी है, जो बैटरी स्टेटस और नोटिफिकेशन की जानकारी स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में दिखाता है।
स्पेसिफिकेशन्स: एंड्रॉइड 15 और वर्चुअल रैम की ताकत
परफॉरमेंस: इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर डेली टास्क जैसे सोशल मीडिया ब्राउजिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतर है।
सॉफ्टवेयर: यह फोन एंड्रॉएड 15 (गो एडिशन) पर चलता है, जो कम रैम वाले फोंस के लिए ऑप्टिमाइज्ड है।
मेमोरी: फोन में वर्चुअल रैम की सुविधा है। 4GB वाले मॉडल में 8GB वर्चुअल रैम जोड़कर इसे 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। दोनों वेरिएंट में 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
खास फीचर: इसमें ‘अल्ट्रालिंक’ फीचर दिया गया है, जो कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाए रखने का दावा करता है।
कैमरा और बैटरी
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 8MP का एआई रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा मौजूद है।
पावरबैकअप: फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ बॉक्स में 10W का चार्जर मिलता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह पूरे दिन का बैकअप आसानी से दे सकता है।
सिक्योरिटी: फोन की सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
[ad_2]
आईटेल का नया बजट स्मार्टफोन A100 भारत में लॉन्च: मिलिट्री सर्टिफाइड बॉडी और 6.6 इंच डिस्प्ले, 100 दिन तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट करा सकेंगे




