आंखों में मिर्च डालकर चार लाख लूटने का केस सुलझा: एटीएम के गार्ड ने दोस्त संग मिलकर की वारदात, पैसे से फोन खरीदे – Mohali News Chandigarh News Updates

[ad_1]


मोहाली में बैंक के एटीएम में पैसे जमा करवाने आए व्यक्ति की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 4 लाख रुपये की लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी और कोई नहीं, बल्कि एटीएम का ही सिक्योरिटी गार्ड और उसका दोस्त निकले। दोनों ने मिलकर पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं, लूटे गए 4 लाख रुपये में से 2 लाख रुपये नशे और मोबाइल फोन खरीदने में खर्च कर दिए गए। आरोपियों की पहचान निशान मसीह और मनिंदर सिंह के रूप में हुई है। एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। तीन महीने बैंक में लगा था पुलिस जांच में सामने आया कि निशान मसीह ने तीन महीने पहले एक्सिस बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में ड्यूटी जॉइन की थी। उसे पता था कि पीड़ित विक्की अक्सर पैसे जमा करवाने आता है, इसलिए उसने उसकी पहले से रेकी कर रखी थी। घटना वाले दिन उसकी छुट्टी थी, लेकिन उसने पहले से तय योजना के मुताबिक अपने दोस्त को बुला लिया। जैसे ही विक्की पैसे जमा करवाने एटीएम में पहुंचा, आरोपियों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में कुल 4 लाख रुपये थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का दोस्त नशे का आदी है। इसी कारण उन्होंने लूटे गए 4 लाख रुपये में से 2 लाख रुपये नशे और दो मोबाइल फोन खरीदने में खर्च कर दिए। बाकी 2 लाख रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। वारदात को चार प्वाइंट में जानिए
1.पेमेंट इकट्ठा करने का करते है काम इस बारे में गुरजोत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी ‘टेली लिंक’ नाम की कंपनी है। उनके पास करीब दस कर्मचारी काम करते हैं। ये कर्मचारी एयरटेल प्रीपेड और एयरटेल पेमेंट बैंक से कलेक्शन इकट्ठा कर अलग-अलग बैंकों में जमा करवाते हैं। 2. बैंक बंद होने से एटीम में कैश जमा करवा रहा था गुरजोत ने बताया कि हमारे पास मोहाली और खरड़ का इलाका भी है। आज उनके कर्मचारी विक्कू कुमार, निवासी हिमाचल प्रदेश, का फोन आया। उसने बताया कि वह एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश जमा करवा रहा था। शनिवार होने के कारण बैंक बंद था, इसलिए वह एटीएम के माध्यम से नकदी जमा करवा रहा था। 3. दो लोग आए, आंखों में मिर्च पाउडर डाला गुरजोत सिंह ने बताया कि मुलाजिम ने जानकारी दी कि जब वह पैसे जमा करवाने जा रहा था, तभी दो आरोपी वहां आए। उन्होंने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और उसके हाथ से नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। 4. घायल युवक अस्पताल में भर्ती मुलाजिम की तबीयत ठीक न होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]
आंखों में मिर्च डालकर चार लाख लूटने का केस सुलझा: एटीएम के गार्ड ने दोस्त संग मिलकर की वारदात, पैसे से फोन खरीदे – Mohali News