अमेरिकी ऑपरेशन में जख्मी हुईं मादुरो की पत्नी: आंखों में जख्म, पसलियों में फ्रैक्चर; सैनिकों ने बेडरूम से खींचकर निकाला था Today World News

[ad_1]

न्यूयॉर्ककुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सेना के वेनेजुएला ऑपरेशन में अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पत्नी सिलिया फ्लोरेस को काफी चोटें आई हैं।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 69 साल की फ्लोरेस जब सोमवार को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश हुईं तब उनके चेहरे पर दो पट्टियां लगी थीं। एक पट्टी आंख के ऊपर और दूसरी माथे पर थी।

उनकी दाहिनी आंख पर चोट का नीला निशान साफ दिखाई दे रहा थी। फ्लोरेस के वकील मार्क डोनेली ने कोर्ट को बताया कि ये चोटें उस वक्त लगीं, जब अमेरिकी सेना ने उन्हें पकड़ा था।

वकील ने कहा कि फ्लोरेस की पसलियों में भी फ्रैक्चर है। उन्हें इलाज की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने अदालत से मांग की कि फ्लोरेस का पूरा एक्स-रे कराया जाए, ताकि यह पता किया जा सके कि हिरासत में उनकी सेहत ठीक है।

फ्लोरेस ने खुद को निर्दोष बताया

फ्लोरेस के साथ उनके पति निकोलस मादुरो भी कोर्ट में पेश हुए। मादुरो पर कोकीन की तस्करी और हथियारों से जुड़े अपराधों समेत कई आरोप लगाए गए हैं, जिन पर उन्होंने खुद को निर्दोष बताया।

मादुरो ने कहा, “मैं निर्दोष हूं। यहां जो कुछ भी कहा गया है, उसमें मैं किसी भी बात का दोषी नहीं हूं। मैं एक शरीफ इंसान हूं।”

फ्लोरेस ने भी दुभाषिए (अनुवादक) के जरिए स्पेनिश में यही बात दोहराई। उन्होंने अमेरिका में कोकीन भेजने की साजिश और हथियार व ड्रग्स से जुड़े अन्य आरोपों में खुद को निर्दोष बताया।

कोर्ट ने जरूरी इलाज कराने का निर्देश दिया

मामले की सुनवाई कर रहे जज एल्विन हेलरस्टीन ने प्रॉसिक्यूटर्स (सरकारी वकीलों) को निर्देश दिया कि वे फ्लोरेस के वकील के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करें कि उन्हें जरूरी इलाज मिले।

वहीं, मादुरो के वकील ने अलग से अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को भी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।

सिलिया फ्लोरेस और उनके पति निकोलस मादुरो पर गंभीर आरोप लगे हैं। अगर ये आरोप साबित हो जाते हैं, तो दोनों को उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। यहां तक कि मौत की सजा की संभावना भी बताई जा रही है।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इन्हीं आरोपों के आधार पर उन्होंने अचानक कार्रवाई करते हुए मादुरो को सत्ता से हटाकर जबरन देश से बाहर निकाला।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
अमेरिकी ऑपरेशन में जख्मी हुईं मादुरो की पत्नी: आंखों में जख्म, पसलियों में फ्रैक्चर; सैनिकों ने बेडरूम से खींचकर निकाला था