[ad_1]
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिन (21 अप्रैल से 24 अप्रैल) की भारत यात्रा पर हैं। आज (बुधवार) वेंस जयपुर से आगरा के लिए रवाना होंगे। ताजमहल के दीदार करने के बाद वापस जयपुर आएंगे। इसके बाद सिटी पैलेस जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से आज सिटी पैलेस

.
सिटी पैलेस संग्रहालय के निदेशक वैभव चौहान ने बताया- 23 अप्रैल को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सपरिवार आएंगे। इसलिए महाराजा सवाई मान सिंह सेकेंड म्यूजियम, सिटी पैलेस 23 अप्रैल को पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
जानकारी अनुसार, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार की अगुवानी करेंगे और सिटी पैलेस घूमाएंगे।
21 अप्रैल की रात पहुंचे थे जयपुर जेडी वेंस सोमवार (21 अप्रैल) रात को जयपुर पहुंचे थे। वे रामबाग होटल में रुके हैं। 22 अप्रैल को वेंस ने परिवार के साथ आमेर फोर्ट पर डेढ़ घंटा बिताया था। सेंड स्टोन, संगमरमर और पीले पत्थर से बने इस खास फोर्ट के बारे में वेंस ने बारीकी से जानकारी ली थी। इसके अलावा फोर्ट में दीवान-ए-आम, गणेश पोल, मान सिंह महल, शीशमहल का इतिहास भी जाना था।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार सुबह सपरिवार आमेर महल देखने पहुंचे थे।


वेंस ने पत्नी उषा, बेटों विवेक, इवान और बेटी मीराबेल के साथ जयपुर का आमेर किला देखा था।




[ad_2]
अमेरिकी उपराष्ट्रपति आज सिटी पैलेस घूमेंगे: सुबह ताजमहल देखने के लिए आगरा रवाना होंगे, दोपहर में वापस जयपुर लौटेंगे – Jaipur News