in

अमेरिका से निकाले गए अप्रवासी पनामा में कैद: होटल की खिड़कियों से मदद मांग रहे, अपने देश जाने का तैयार नहीं Today World News

अमेरिका से निकाले गए अप्रवासी पनामा में कैद:  होटल की खिड़कियों से मदद मांग रहे, अपने देश जाने का तैयार नहीं Today World News
#

[ad_1]

पनामा12 मिनट पहले

#
  • कॉपी लिंक

अवैध अप्रवासियों को कहना है कि वो उनके देश में सुरक्षित नहीं हैं।

अमेरिका ने हाल ही में 300 अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट करके पनामा भेजा है। जहां इन लोगों को एक होटल में हिरासत में रखा गया है। अमेरिका पनामा का इस्तेमाल एक पड़ाव के तौर पर कर रहा है क्योंकि इन अप्रवासियों को उनके मूल देश डिपोर्ट करने में दिक्कत हो रही है।

इन अप्रवासियों में से कई अपने देश जाने के लिए तैयार नहीं है। ये लोगों ने अपने होटल की खिड़कियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इनका कहना है कि ये लोग अपने देश में सुरक्षित नहीं हैं। इनमें से ज्यादातर भारत, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, वियतनाम और ईरान के हैं।

पनामा के सुरक्षा मंत्री फ्रैंक अब्रेगो का कहना है कि इन लोगों से आजादी नहीं छीनी गई है। वे सुरक्षा के मुद्देनजर हमारी हिरासत में हैं। उन्हें जरूरी मेडिकल ट्रीटमेंट और भोजन दिया जा रहा है।

पनामा की होटल में कैद अप्रवासियों की तस्वीर…

होटल की खिड़की पर खड़े अप्रवासी मदद मांग रहे हैं।

होटल की खिड़की पर खड़े अप्रवासी मदद मांग रहे हैं।

इन अवैध अप्रवासियों में ज्यादातर भारत, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, वियतनाम और ईरान के हैं।

इन अवैध अप्रवासियों में ज्यादातर भारत, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, वियतनाम और ईरान के हैं।

अवैध अप्रवासियों को कड़ी सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। होटल के बाहर तैनात सिक्योरिटी फोर्सेज।

अवैध अप्रवासियों को कड़ी सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। होटल के बाहर तैनात सिक्योरिटी फोर्सेज।

भारतीय दूतावास पनामा अधिकारियों से संपर्क में

पनामा का भारतीय दूतावास अपने लोगों की देखभाल के लिए लगातार अधिकारियों से संपर्क में है। दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा-

QuoteImage

अधिकारियों ने हमें बताया है कि भारतीयों का एक समूह अमेरिका से पनामा पहुंच गया है। उन सभी को एक होटल में सुरक्षित रखा गया है। दूतावास की टीम ने कांसुलर एक्सेस प्राप्त कर लिया है।

QuoteImage

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पनामा विजिट पर पहुंचे थे। इस विजिट में पनामा को एक पड़ाव के तौर पर इस्तेमाल करने की सहमति बनी थी, इस दौरान आने वाला सारा खर्च अमेरिका उठाएगा।

171 अप्रवासी अपने देश जाने को तैयार

फ्रैंक अब्रेगो ने बताया कि 171 अवैध आप्रवासियों मर्जी से अपने देश जाने के लिए तैयार हो गए हैं, जबकि 97 किसी और देश में जाना चाहते हैं। इन लोगों को कोलंबिया-पनामा बॉर्डर के पास डेरियन जंगल में ट्रांसफर कर दिया गया है। यहां से संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी उनके दूसरे देश में ट्रांसफर की व्यवस्था करेगी।

अमेरिका इस साल 5 फरवरी से अब तक तीन बार में 332 अवैध भारतीय अप्रवासियों को डिपोर्ट कर चुका है। बताया जा रहा है कि देश के 18 हजार लोगों को भारत भेजा जाएगा, जिनमें करीब 5 हजार लोग हरियाणा के हैं।

अमेरिका में करीब 7 लाख अवैध भारतीय अप्रवासी

प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक साल 2023 तक अमेरिका में करीब 7 लाख से ज्यादा अवैध प्रवासी भारतीय हैं। यह मेक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद सबसे ज्यादा हैं। अमेरिका में अवैध प्रवासियों से डील करने वाली सरकारी संस्था (ICE) के मुताबिक पिछले 3 सालों में अवैध रूप से घुसने की कोशिश में औसतन 90 हजार भारतीय नागरिकों को पकड़ा।

——————————————————

यह खबर भी पढ़ें…

चीन-रूस पर ट्रम्प का दोहरा रवैया:इनके अवैध अप्रवासियों को पैसेंजर प्लेन से भेज रहे; भारत में मिलिट्री प्लेन से भेजा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथग्रहण के 30 दिन पूरे हो गए हैं। इस दौरान ट्रम्प ने हजारों अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सैन्य विमान से डिपोर्ट किया है। हालांकि इस मामले में ट्रम्प का दोहरा रवैया नजर आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
अमेरिका से निकाले गए अप्रवासी पनामा में कैद: होटल की खिड़कियों से मदद मांग रहे, अपने देश जाने का तैयार नहीं

छोटे बच्चों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा, इस तरह की डिलीवरी में माइक्रो प्लास्टिक का लिंक Health Updates

छोटे बच्चों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा, इस तरह की डिलीवरी में माइक्रो प्लास्टिक का लिंक Health Updates

सिगरेट का एक पैकेट कम कर सकता है आपकी जिंदगी के 7 घंटे, तुरंत छोड़ दें, वरना Health Updates

सिगरेट का एक पैकेट कम कर सकता है आपकी जिंदगी के 7 घंटे, तुरंत छोड़ दें, वरना Health Updates