अमेरिका सांसदों का ट्रम्प को लेटर- भारत से रिश्ते सुधारो: वरना चीन-रूस के करीब चला जाएगा, टैरिफ से भारत-US दोस्ती को नुकसान Today World News

[ad_1]

वॉशिंगटन डीसी15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के 21 सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लेटर लिखकर भारत के साथ रिश्ते ठीक करने की मांग की है। यह लेटर सांसद डेबोरा रॉस और रो खन्ना ने मिलकर 8 अक्टूबर को भेजा।

उन्होंने कहा कि भारत से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ लगाने से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ अमेरिका की दोस्ती को नुकसान हो रहा है। इससे दोनों देशों को परेशानी हो रही है।

सांसदों ने चेतावनी दी कि अगर टैरिफ बढ़ता रहा, तो अमेरिकी लोगों को महंगा सामान खरीदना पड़ेगा और कंपनियों को नुकसान होगा। इससे भारत और अमेरिका की दोस्ती को खतरा हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रम्प के इस कदम से भारत, चीन और रूस के करीब जा सकता है।

भारत-अमेरिका का अहम व्यापारिक दोस्त

लेटर में कहा गया कि भारत अमेरिका का अहम व्यापारिक दोस्त है। अमेरिकी कंपनियां भारत से इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और ऊर्जा जैसी चीजें लेती हैं। भारत में निवेश करने से अमेरिकी कंपनियों को वहां के बड़े बाजार में फायदा होता है। साथ ही, भारत के अमेरिका में निवेश से यहां नौकरियां बढ़ रही हैं।

सांसदों ने कहा कि भारत पर 50% टैरिफ लगाना भारतीय कंपनियों और अमेरिकी लोगों, दोनों के लिए नुकसानदेह हैं। इससे अमेरिकी कंपनियों को सामान बनाने और बेचने में दिक्कत हो रही है।

सांसद बोले- भारत और अमेरिका की दोस्ती खास है

सांसदों ने जोर देकर कहा कि अमेरिका और भारत दोनों लोकतंत्र हैं और उनकी दोस्ती खास है। उन्होंने ट्रम्प से अपील की कि भारत के साथ रिश्ते मजबूत करें, क्योंकि यह दोस्ती रणनीति, व्यापार और सम्मान के लिए बहुत जरूरी है।

सांसदों ने कहा- ​​​​​​​

QuoteImage

भारत क्वाड गठबंधन में शामिल है और इंडो-पेसिफिक इलाके में शांति बनाए रखने में मदद करता है। वह चीन के खिलाफ अमेरिका का मजबूत साथी है।

QuoteImage

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
अमेरिका सांसदों का ट्रम्प को लेटर- भारत से रिश्ते सुधारो: वरना चीन-रूस के करीब चला जाएगा, टैरिफ से भारत-US दोस्ती को नुकसान