[ad_1]
अमेरिका में बवंडर की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)
मिनियापोलिस: अमेरिका के मध्य पश्चिम भाग में मौसम पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। यहां बिजली की चमक के साथ ओलावृष्टि हुई है। अब इस क्षेत्र में शक्तिशाली बवंडर आने की संभावना जताई गई है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि सबसे अधिक जोखिम दक्षिणी मिनेसोटा के कुछ हिस्सों में है। इनमें मिनियापोलिस क्षेत्र, उत्तरी आयोवा और पश्चिमी विस्कॉन्सिन शामिल हैं। हालात को देखते हुए इन इलाकों चेतावनी जारी कर दी गई है।
मौसम वैज्ञानिकों ने क्या कहा
ओक्लाहोमा के नॉर्मन में तूफान पूर्वानुमान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों ने कहा, ‘‘सबसे खतरनाक मौसम दोपहर और शाम के समय रहने की आशंका है। शक्तिशाली बवंडर आने की संभवाना इस समय सबसे अधिक है। बड़े से लेकर बहुत बड़े ओले गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है जिनसे नुकसान होने का खतरा है।’’
तेज गति से चलेंगी हवाएं
मिनियापोलिस क्षेत्र के मौसम सेवा कार्यालय ने बताया कि तूफान की प्रकृति को देखते हुए बवंडर आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। बवंडर के दौरान हवा की गति 111 से 135 मील प्रति घंटे तक हो सकती है।
अमेरिका के मध्य पश्चिम भाग में बदला मौसम

नुकसान की सूचना नहीं
इससे पहले राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया था कि उन्हें मिनेसोटा के फेयरमोंट से पश्चिम की ओर एक बवंडर देखे जाने की सूचना मिली है। मिनेसोटा मिनियापोलिस के दक्षिण-पश्चिम में है। किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। (एपी)
यह भी पढ़ें:
झकझोर देगी दिव्यांग पाकिस्तानी लड़के की कहानी, जानें कैसे आम लोगों पर गिरती है आतंकवाद की गाज
तुर्किए कर रहा पाकिस्तान की मदद, मिलिट्री एयरक्राफ्ट से भेजा गोला-बारूद? जानिए क्या है सच
[ad_2]
अमेरिका में फिर मंडराया भयानक तूफान और बवंडर का खतरा, जारी की गई चेतावनी – India TV Hindi