[ad_1]
अमृतसर के झब्बाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में एक सास की उसकी बहू ने ही हत्या कर दिया। बहू ने अपने बॉयफ्रेंड को घर में एसी रिपेयर करने बुलाया और सास के कमरे में जाकर तकिए से उसका मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। बड़ी बात यह है कि बहू ने ही फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी और सास की हत्या के साथ घर में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि, पुलिस ने छानबीन के दौरान शक के आधार पर बहू से पूछताछ की और वह पुलिस के सवालों में फंस गई। इससे बहू और उसका बॉयफ्रेंड पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दोनों ने कबूल किया है कि सास उनके अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही थी। इसलिए, जब घर में कोई नहीं था, जब सास को रास्ते से हटा दिया। बहू ने दी थी हत्या की शिकायत अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, यह मामला अमृतसर के झब्बाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलेश रानी की हत्या से जुड़ा है। उनकी हत्या की शिकायत उनकी ही बहू मिंटी शर्मा ने दर्ज करवाई थी। मिंटी ने पुलिस को बताया था कि 9 मार्च को उनके घर में केवल सास कमलेश रानी और खुद मिंटी थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति घुस आए। उन्होंने घर में चोरी की। इसके बाद अपने कमरे में सो रही सास कमलेश रानी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। जांच में बहू के अवैध संबंध खुले शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। पुलिस ने चोरी और हत्या के अलावा अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता मिंटी शर्मा के इंदिरा कॉलोनी में ही रहने वाले दलवीर सिंह उर्फ लाडी के साथ अवैध संबंध थे। इन संबंधों का मृतका कमलेश रानी अक्सर विरोध करती थीं और इसी बात को लेकर घर में झगड़े होते रहते थे। आगे की जांच में पता चला कि मिंटी शर्मा ने ही अपने प्रेमी दलवीर सिंह के साथ मिलकर अपनी सास को रास्ते से हटाने की साजिश रची। सभी लोग शादी में गए, वही दिन चुना योजना के तहत 9 मार्च के दिन को चुना गया। जब परिवार के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पठानकोट के दीनानगर गए हुए थे। घर में मिंटी शर्मा और उसकी सास कमलेश रानी थीं। इसी दौरान मिंटी ने अपने प्रेमी दलवीर सिंह को एसी ठीक करने के बहाने घर बुलाया। पुलिस के अनुसार, मौके का फायदा उठाते हुए मिंटी और दलवीर दोनों कमलेश रानी के कमरे में गए। वहीं पर उन्होंने तकिए से कमलेश रानी का मुंह दबा दिया। थोड़ी देर छटपटाने के बाद कमलेश रानी की सांस रुकने से जान चली गई। हत्या को चोरी का रूप देने की कोशिश की पुलिस बताती है कि हत्या के बाद आरोपियों ने घटना को चोरी का रूप देने के लिए कमरे की अलमारियां तोड़कर सामान बिखेर दिया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि, पुलिस ने जुटाए गए सबूतों के आधार पर सच्चाई का पता लगा लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मिंटी शर्मा अपने घर में बुटीक चलाती है। उसके 2 बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की। उसका पति प्राइवेट जॉब करता है। हत्या का आरोपी दलवीर सिंह भी शादीशुदा है। उसके भी 2 बच्चे हैं। वह डेयरी पर काम करता है।
[ad_2]
अमृतसर में तकिए से मुंह दबाकर सास की हत्या: बहू ने एसी रिपेयर के बहाने बॉयफ्रेंड बुला वारदात करवाई; पुलिस को बताया- चोर मार गए – Amritsar News

