[ad_1]
चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में पैसेंजर्स एक घंटे से अधिक समय तक बैठे रहे।
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर तकनीकी खराबी आने का असर चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट पर भी हुआ। अमृतसर से दिल्ली जाने वाली 10 और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली 2 फ्लाइट डिले हुई।
.
चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में यात्री एक घंटे से ज्यादा समय तक बैठे रहे। यहां उड़ान के टेकऑफ में देरी हुई। इसकी एक फोटो भी सामने आई है।
दिल्ली के एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (ATC) में तकनीकी खराबी आ गई थी। कुछ मिनटों में ही करीब 200 उड़ानें प्रभावित हुईं। कई विमान रनवे पर ही खड़े रह गए और सैकड़ों यात्री टर्मिनल पर घंटों फंसे रहे।
एयर इंडिया और इंडिगो ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि दिल्ली के लिए फ्लाइट्स पकड़ने से पहले समय को लेकर पूछताछ कर लें। फिलहाल कई फ्लाइट्स 2 से 4 घंटे डिले रही।
अमृतसर एयरपोर्ट फ्लाइट का इंतजार करते यात्री।
अमृतसर से ये फ्लाइट रही डिले अमृतसर से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2506 सुबह 6.05 बजे की जगह 7.08 बजे रवाना हुई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI1884 सुबह 7.55 बजे की जगह दोपहर 1 बजे रवाना हुई। सुबह 10.30 बजे जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI496 11.45 पर रवाना हुई।
सुबह 10.40 बजे रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6848 सुबह 10.40 बजे की जगह 1.20 और एयर इंडिया की AI492 सुबह 1.20 बजे जाने की जगह 1.50 बजे रवाना हुई।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से डिले फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट के प्रभावित होने के कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए भी फ्लाइट डिले हुई। इसमें एयर इंडिया की फ्लाइट AI1862 सुबह 8:45 की बजाय सुबह 11:17 और इंडिगो की फ्लाइट 6E2195 दोपहर 12:35 की बजाय दोपहर 03:45 बजे रवाना होगी। एयर इंडिया, इंडिगो, विस्तारा समेत सभी प्रमुख एयरलाइनों ने यात्रियों को मैसेज भेजकर फ्लाइट डिले होने की जानकारी दी है।
हवाई जहाजों की ट्रैफिक पुलिस है ATC, AI इमेज से समझिए

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) एयरपोर्ट्स पर मौजूद सेंट्रल कंट्रोलिंग सिस्टम होता है। यह हवाई जहाजों को जमीन पर, हवा में और आसमान के अलग-अलग हिस्सों में निर्देश जारी करता है। आसान भाषा में कहा जाए तो यह ट्रैफिक पुलिस की तरह ही है, लेकिन सिर्फ हवाई जहाजों के लिए।
अब पढ़िए दिल्ली में क्या हुआ…
- 100 से अधिक फ्लाइट डिले हुई: शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के ATC सिस्टम में अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई। कुछ मिनटों के लिए रडार अपडेट और फ्लाइट डेटा ट्रांसफर रुक गया। इस वजह से उड़ान अस्थायी रूप से रोक दी गई। करीब 100 से ज्यादा उड़ान लेट हुई, कुछ को दूसरे शहरों में डायवर्ट करना पड़ा और कई विमान रनवे पर खड़े रहे।
- बैकअप सिस्टम सक्रिय किया गया: विस्तारा, एयर इंडिया और इंडिगो ने कहा कि तकनीकी खराबी का असर पूरे नॉर्थ रीजन के हवाई नेटवर्क पर पड़ा है। जैसे ही मुख्य सिस्टम फेल हुआ, बैकअप सिस्टम सक्रिय कर दिया गया। इससे विमानों की ट्रैकिंग और कम्युनिकेशन दोबारा शुरू हो सके और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी और DGCA की टीम तुरंत टेक्निकल जांच में जुट गई।

[ad_2]
अमृतसर एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट डिले: चंडीगढ़ से भी 2 लेट, 2 से 4 घंटे देरी से उड़ीं; दिल्ली में तकनीकी खराबी का असर – Amritsar News

