in

अब युवराज सिंह पर बनेगी बायोपिक: क्रिकेट वर्ल्ड कप के है हीरो, कैंसर के बावजूद जीता था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – Punjab News Chandigarh News Updates

अब युवराज सिंह पर बनेगी बायोपिक:  क्रिकेट वर्ल्ड कप के है हीरो, कैंसर के बावजूद जीता था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]

भारतीय क्रिकेटर और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के हीरो युवराज सिंह के संघर्ष को को लेकर जल्दी ही उनके जीवन पर बायोपिक बनेगी। इसका निर्माण टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार और रवि भागचंदका करेंगे।

.

हालांकि फिल्म का नाम क्या होगा। इस बारे में अभी तक फैसला नहीं लिया गया। फिल्म आलोचक तरन आदर्श ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस बारे में पोस्ट डालकर जानकारी दी है। युवराज का साल 2011 के वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन रहा था।

कैसर की बीमारी से जंग लड़ते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस दौरान वह प्लेयर ऑफ द ईयर बने थे। इस दौरान युवराज कई युवाओं के लिए मॉडल बने थे। हालांकि उनके इस रोल सिद्धांत चतुर्वेदी और रणबीर कपूर का नाम चर्चा में है।

फिल्म आलोचक तरन आदर्श द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में दी गई जानकारी।

सोशल मीडिया पोस्ट यह जानकारी दी

तरण आदर्श ने अपनी पोसट में लिखा है क्रिकेटर युवराज सिंह पर बायोपिक की घोषणा… भूषण कुमार – रवि भागचंदका करेंगे निर्माण… एक अभूतपूर्व घोषणा में, निर्माता, भूषण कुमार और रवि भागचंदका क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह के असाधारण जीवन को बड़े पर्दे पर लाएंगे। आखिर में उन्होंने लिखा है कि बायोपिक – अभी शीर्षक नहीं है।

एक ओवर में लगाए थे 6 छक्के

क्रिकेटर युवराज सिंह कई युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है। 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 6 छक्के मारने का कारनामा किया थ। 2011 के आईसीसी वनडे विश्व कप में मैच को भारत की झोली में डालने का कारनामा भी उन्होंने किया था। बल्ले के अलावा फील्डिंग में भी युवराज सिंह ऐसी छाप छोड़ी है। जिसे आज भी नौजवान फॉलो करते है।

धोनी पर पहले बनी थी बायोपिक

इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक बनी थी। उस फिल्म को एमएस धोनी नाम दिया गया था। इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर हिट रही थी। सुशांत ने पर्दे पर धोनी का किरदार इस तरह निभाया था कि लोग असल जीवन में उन्हें धोनी की तरह से समझने लग पड़े थे।

चंडीगढ़ के दूसरे खिलाड़ी बनेगी बायोपिक

भले ही युवराज कहीं भी रहे। लेकिन उनका चंडीगढ़ और पंजाब से गहरा रिश्ता है। उन्होंने चंडीगढ़ में अपनी पढ़ाई की है। साथ ही किक्रेट की एबीसी सीखी है। वह चंडीगढ़ के दूसरे खिलाड़ी बनने जा रहे है। जिन पर बायोपिक बनने जा रही है।

इससे पहले 2012 भाग मिल्खा भाग बनी थी। जिसे लोगों ने खूब सराहा था। इससे पहले बॉक्सर मैरी कॉम पर भी बायोपिक बनी थी। इसके अलावा फोगाट बहनों के घर से कुश्ती चैंपियन बनने को आमिर खान की अगुवाई में दंगल फिल्म बनी थी।

कौन है युवराज सिंह

युवराज सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेटर है। उनका जन्म 12 दिसंबर 1981 को हुआ था। उनके पिता पूर्व क्रिकेटर व अभिनेता योगराज सिंह व मां शबनम कौर है। उन्होंने खेल के सभी प्रारूपों में खेला। वह भारतीय क्रिकेट टीम के एक ऑलराउंडर थे।

जिन्होंने मध्य क्रम में बाएं हाथ से बल्लेबाजी की और धीमी गति से बाएं हाथ के गेंदबाज भी रहे है। उन्होंने वन डे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट में 7 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीते हैं, जो कि किसी भारतीय क्रिकेटर द्वारा संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है।

युवराज 2000 से 2017 तक वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे और उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच अक्टूबर 2003 में खेला था। वह 2007 से 2008 के बीच भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान थे। 2007 में टी-20 में इंग्लैंड के मैच में छह छक्के लगाए थे। टी 20 में उन्होंने 12 गेंदों में 50 रन तक पहुंच गए, जो कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया था।

[ad_2]
अब युवराज सिंह पर बनेगी बायोपिक: क्रिकेट वर्ल्ड कप के है हीरो, कैंसर के बावजूद जीता था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – Punjab News

’Complex issues,’ ’hard decisions’ remain over Israel-Hamas cease-fire plan: Antony Blinken Today World News

’Complex issues,’ ’hard decisions’ remain over Israel-Hamas cease-fire plan: Antony Blinken Today World News

बहादुरगढ़ में कानूनी साक्षरता क्लब ने किया पौधारोपण:  ऋषिकुल स्कूल के बच्चों ने लगाए पौधे; सीजेएम बोले- पर्यावरण संकट गंभीर रूप ले चुका – bahadurgarh (jhajjar) News Latest Haryana News

बहादुरगढ़ में कानूनी साक्षरता क्लब ने किया पौधारोपण: ऋषिकुल स्कूल के बच्चों ने लगाए पौधे; सीजेएम बोले- पर्यावरण संकट गंभीर रूप ले चुका – bahadurgarh (jhajjar) News Latest Haryana News