[ad_1]
Last Updated:
दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने अपने बरेली स्थित घर के बाहर फायरिंग के बाद सेल्फ डिफेंस को लेकर वीडियो पोस्ट किया. कुछ लोगों ने उनकी हिम्मत की दाद दी, जबकि कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना ने हर किसी को चौंका दिया. अब इस घटना के बाद पूर्व भारतीय सेना मेजर खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया पर सेल्फ डिफेंस को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि घर पर मौजूद चीजों से कैसे खुद की सुरक्षा की जा सकती है. लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
खुशबू पाटनी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह कहती हैं, ‘आज मैं आपको बताऊंगी कि घर में सेल्फ डिफेंस के इक्विपमेंट्स को कैसे बनाया जाता है. आज के इस युग में, कलयुग में, कब जाने क्या हो जाए किसे को नहीं पता. आप पब्लिक फिगर हो या ना हो, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. आप अपने आप कुछ ना कुछ सेल्फ डिफेंस के लिए जरूर रखिए’. इसके बाद खूशबू पाटनी सेल्फ डिफेंस के लिए इक्विपमेंट बनाने का तरीका बताती हैं.
View this post on Instagram
[ad_2]
‘अब तो गोली चल चुकी है’, फायरिंग की घटना के बाद खुशबू पाटनी ने बताया सेल्फ डिफेंस का जुगाड़, यूजर्स ने किया ट्रोल



