अब गंभीर हालात में मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज, अमृता हॉस्पिटल में शुरू हुई रूफटॉप हेलिपैड सुविधा Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

अस्पताल को रूफटॉप हेलिपैड के संचालन के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से औपचारिक अनुमति प्राप्त हो चुकी है. करीब 28 मीटर व्यास वाला यह हेलिपैड संरचनात्मक रूप से मजबूत बनाया गया है और यह लगभग 5,700 किलोग्राम तक भार वहन करने में सक्षम है.

Zoom

फरीदाबाद: अमृता अस्पताल में शुक्रवार को एलिवेटेड हेलिपैड पर हेलीकॉप्टर की सफल ट्रायल लैंडिंग कराई गई. इसके साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए इस सुविधा को पूरी तरह शुरू कर दिया गया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, गंभीर मरीजों को अब एयर एंबुलेंस के माध्यम से सीधे अस्पताल तक लाने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

क्या कुछ है खास

अस्पताल को रूफटॉप हेलिपैड के संचालन के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से औपचारिक अनुमति प्राप्त हो चुकी है. करीब 28 मीटर व्यास वाला यह हेलिपैड संरचनात्मक रूप से मजबूत बनाया गया है और यह लगभग 5,700 किलोग्राम तक भार वहन करने में सक्षम है.

सफल परीक्षण के दौरान हेलिपैड की संरचनात्मक मजबूती, अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं, टेक-ऑफ और
लैंडिंग मानकों सहित मरीजों को हेलीकॉप्टर से सीधे अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने की पूरी व्यवस्था का परीक्षण किया गया. सभी मानक निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप पाए गए.

24×7 एयर एंबुलेंस की सुविधा

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, अब यह सुविधा 24×7 आधार पर एयर एंबुलेंस सेवाओं के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे गंभीर रूप से बीमार और दुर्घटना पीड़ित मरीजों को गोल्डन आवर में त्वरित उपचार मिल सकेगा.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

[ad_2]