अफगान विदेश मंत्री के बाद उद्योग मंत्री भी भारत आए: 5 दिन यहीं रहेंगे; पाकिस्तान से व्यापार रुकने के बाद दौरा Today World News

[ad_1]

  • Hindi News
  • International
  • Afghan Industry Minister Visits India After FM Muttaqi; Focus On Trade & Investment | India–Afghanistan

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान के उद्योग और वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अजीजी बुधवार को पांच दिन के भारत दौरे पर पहुंचे हैं। उनका यह दौरा पिछले महीने तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी के भारत दौरे के बाद हो रहा है।

भारत पहुंचने में विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी आनंद प्रकाश ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाना है।

अक्टूबर में हुए मुत्तकी के दौरे के दौरान भारत और अफगानिस्तान ने खनिज, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में निवेश संभावनाओं को तलाशने के लिए एक द्विपक्षीय व्यापार समिति बनाने पर सहमति जताई थी।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में व्यापार ठप

अजीजी का यह दौरा पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान के साथ व्यापार ठप होने के बाद हो रहा है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ अपनी प्रमुख जमीनी सीमाएं बंद कर रखी हैं। इससे अफगान व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा असर फलों के निर्यात पर पड़ा है।

अफगानिस्तान से पाकिस्तान को कोयला, साबुन पत्थर, मेवे और ताजे फलों का निर्यात होता है। जबकि अफगानिस्तान सीमेंट, दवाइयां, आटा, स्टील, कपड़े और सब्जियां पाकिस्तान से मंगाता है।

सीमा बंद होने के बाद तालिबान सरकार ने अपने व्यापारियों को सलाह दी थी कि वे पाकिस्तान पर निर्भर न रहें और दूसरे देशों के साथ व्यापार बढ़ाएं।

अजीजी ने व्यापारियों से मध्य एशियाई देशों की ओर रुख करने की अपील की है। ऐसे में अजीजी की भारत यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है।

बॉर्डर बंद होने के बाद से सीमाई इलाकों पर व्यापारियों के ट्रक फंसे हुए हैं।

बॉर्डर बंद होने के बाद से सीमाई इलाकों पर व्यापारियों के ट्रक फंसे हुए हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
अफगान विदेश मंत्री के बाद उद्योग मंत्री भी भारत आए: 5 दिन यहीं रहेंगे; पाकिस्तान से व्यापार रुकने के बाद दौरा