अपने घर में भूलकर भी इन जगहों पर न रखें टीवी, नुकसान होना पक्का है, इन बातों का रखें ध्यान Today Tech News

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

लोग नए स्मार्ट टीवी खरीदते समय तो कई बातों का ध्यान रखते हैं, लेकिन कई बार इसे रखते समय गलती कर देते हैं. अगर टीवी को गलत जगह पर रख दिया जाए तो बड़ा नुकसान होना पक्का है. इसलिए टीवी की प्लेसमेंट करते समय यह ध्यान देना जरूरी है कि यह ऐसी जगह पर नहीं है, जहां इसे खतरा हो सकता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में किन जगहों पर टीवी नहीं रखना चाहिए. 

बच्चों के रास्ते में

अगर आपके घर में बच्चे या पालतू जानवर हैं तो इनके रास्ते में कभी भी टीवी नहीं रखना चाहिए. अगर आप टीवी को स्टैंड पर रख रहे हैं तो कोशिश करें कि यह बच्चों की पहुंच से दूर हो. इसी तरह अगर आप किसी टेबल या दूसरे फर्नीचर पर टीवी रखना चाहते हैं तो इसे किनारों से दूर रखें. इससे टच होने या हिलने पर टीवी गिरने का डर नहीं रहेगा.

खिड़की के सामने

अगर आप टीवी को खिड़की, लैंप या लाइट के किसी दूसरे सोर्स के सामने रखते हैं को ग्लेयर के कारण इसे देखना मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में आपको हर वक्त टीवी देखते समय खिड़की को कवर करके रखना पड़ेगा, जिससे कमरे में नैचुरल लाइट नहीं आ पाएगी. इसलिए कोशिश करें टीवी को खिड़की के सामने न रखें. 

आउटडोर सेटिंग

कई लोग बालकनी या दूसरी आउटडोर जगहों पर टीवी प्लेस कर लेते हैं. अगर आपका टीवी केवल इनडोर यूज के लिए बना है तो इसे आउटडोर न रखें. इस पर मौसम की मार पड़ेगी और यह जल्दी खराब हो जाएगा. साथ ही बाहर ज्यादा रोशनी के कारण टीवी देखना मुश्किल हो जाएगा.

फायरप्लेस के ऊपर

अगर आप किसी ठंडे इलाके में रहते हैं और आपके घर में फायरप्लेस बना है तो भूलकर भी इस पर टीवी न रखें. दरअसल, फायरप्लेस से निकली हीट आपके टीवी को जल्दी खराब कर देगी. ऐसे में आपको एक बार फिर नए टीवी के लिए पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Tech Explained: हर कंपनी वीयरेबल गैजेट के पीछे क्यों भाग रही और एआई का इसमें क्या रोल? जानें सारे सवालों के जवाब

[ad_2]
अपने घर में भूलकर भी इन जगहों पर न रखें टीवी, नुकसान होना पक्का है, इन बातों का रखें ध्यान