in

अपने ऑल टाइम हाई से ₹5,366 नीचे आया सोना: ये ₹93,734 प्रति 10 ग्राम बिक रहा, चांदी आज ₹407 गिरकर ₹93,718 किलो पर आई Business News & Hub

अपने ऑल टाइम हाई से ₹5,366 नीचे आया सोना:  ये ₹93,734 प्रति 10 ग्राम बिक रहा, चांदी आज ₹407 गिरकर ₹93,718 किलो पर आई Business News & Hub
  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (5 May 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने के दाम में आज यानी 5 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹220 बढ़कर ₹93,734 पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹93,954 थी।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹407 गिरकर ₹93,718 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹94,125 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,880 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,730 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,750 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,730 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,730 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,780 रुपए है।

अपने ऑल टाइम हाई से 5,366 रुपए कम हुई सोने की कीमत सोना की कीमत बीते 11 दिनों में अपने ऑल टाइम हाई से 5,366 रुपए कम हो चुकी है। वहीं चांदी की की बात करें तो इसकी कीमत 7,216 रुपए कम हो चुकी है। सोने ने 22 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

खबरें और भी हैं…

Source: https://www.bhaskar.com/business/news/gold-price-today-5-may-2025-sona-chandi-ka-bhav-aaj-ka-134968427.html

World Bank executive director Parameswaran Iyer to represent India at IMF board Business News & Hub

World Bank executive director Parameswaran Iyer to represent India at IMF board Business News & Hub

Ambala News: डाॅक्टर बनने के लिए 2291 ने दी परीक्षा Latest Haryana News

Ambala News: डाॅक्टर बनने के लिए 2291 ने दी परीक्षा Latest Haryana News