अध्यापकों के बिना कैसे होंगी प्राथमिक कक्षाओं की परीक्षाएं : अशोक प्रजापति Latest Haryana News

[ad_1]

गुरुग्राम। बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी की गई ड्यूटी सूची को लेकर प्राथमिक शिक्षकों में रोष बढ़ता जा रहा है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के जिला गुरुग्राम के अध्यक्ष अशोक प्रजापति ने कहा है कि प्राथमिक शिक्षकों पर लगातार गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ डाला जा रहा है, जिससे प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अब बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी ड्यूटी सूची में भी अधिकांश प्राथमिक शिक्षकों को शामिल कर लिया गया है।

Trending Videos

अशोक प्रजापति के अनुसार कई प्राथमिक विद्यालयों से 80 से 90 प्रतिशत तक शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षाओं में लगा दी गई है, जिससे स्कूल लगभग खाली हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मार्च माह में कक्षा पहली से पांचवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इन दिनों शिक्षक बच्चों को सैंपल पेपर के माध्यम से तैयार कर रहे हैं, ताकि वे परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। संघ ने शिक्षा बोर्ड से मांग की है कि प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षाओं से हटाकर उनके स्थान पर टीजीटी और पीजीटी अध्यापकों को लगाया जाए। ताकि प्राथमिक शिक्षक अपनी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न करा सकें। संवाद

[ad_2]
अध्यापकों के बिना कैसे होंगी प्राथमिक कक्षाओं की परीक्षाएं : अशोक प्रजापति