in

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को ₹2,800 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला: कंपनी का शेयर 3% चढ़ा, वित्त वर्ष-25 में कंपनी की ऑर्डरबुक ₹57,561 करोड़ पहुंची Business News & Hub

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को ₹2,800 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला:  कंपनी का शेयर 3% चढ़ा, वित्त वर्ष-25 में कंपनी की ऑर्डरबुक ₹57,561 करोड़ पहुंची Business News & Hub

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • Adani Energy Solutions Wins ₹2,800 Crore Transmission Project In Gujarat, Share Price Jumps Over 3%

मुंबई9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में आज (21 मार्च) करीब 3% की तेजी देखने को मिली। कंपनी ने शुक्रवार को गुजरात में ₹2,800 करोड़ के पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिलने का ऐलान किया है। इस खबर से कंपनी के शेयर में यह तेजी आई है।

हालांकि, कारोबार बंद होने पर कंपनी का शेयर 1.83% की तेजी के साथ 830 रुपए पर बंद हुआ। बीते 5 दिन में कंपनी का शेयर 5% से ज्यादा चढ़ा है। एक महीने में कंपनी का शेयर करीब 24% चढ़ा है। वहीं बीते छह महीने में शेयर 19% और एक साल में 17% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 99.71 हजार करोड़ रुपए है।

प्रोजेक्ट को 36 महीनों में पूरा कर दिया जाएगा

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने बताया कि उसे गुजरात में एक पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है, जो मुंद्रा में ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया की मैन्युफैक्चरिंग के लिए ग्रीन इलेक्ट्रॉन की सप्लाई करेगा। 2,800 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को 36 महीनों में देश को डिलीवर कर दिया जाएगा।

प्रोजेक्ट में दो बड़े ट्रांसफॉर्मर को भी जोड़ा जाएगा

इस प्रोजेक्ट में दो बड़े 765/400kV ट्रांसफॉर्मर को जोड़कर नवीनल (मुंद्रा) इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन को अपग्रेड करना भी शामिल है। इसके अलावा इस सबस्टेशन को भुज सबस्टेशन से जोड़ने के लिए 75 किलोमीटर लंबी 765kV डबल-सर्किट लाइन बनाई जाएगी। अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 21 मार्च को रेगुलेटरी फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है।

इस प्रोजेक्ट से AESL के ओवरऑल ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर में 150 cKM ट्रांसमिशन लाइनें और 3,000 MVA ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी जुड़ेगी, जिससे उनकी कैपेसिटी 25,928 cKM और 87,186 MVA हो जाएगी।

इस वित्त वर्ष में कंपनी की ऑर्डरबुक ₹57,561 करोड़ हुई

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटेटिव बिडिंग (TBCB) मैकेनिज्म के तहत प्रोजेक्ट जीता था, जिसमें PFC कंसल्टिंग लिमिटेड बिड प्रोसेस कोऑर्डिनेटर थी। प्रोजेक्ट SPV को 20 मार्च 2025 को AESL को ट्रांसफर कर दिया गया। यह अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का इस वित्त वर्ष में छठा ऑर्डर है, जिससे इसकी ऑर्डरबुक ₹57,561 करोड़ हो गई है।

तीसरी तिमाही में अडाणी एनर्जी का मुनाफा 73% बढ़ा

अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 562 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ। सालाना आधार पर इसमें 73% की बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 325 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

ऑपरेशनल रेवेन्यू की बात करें तो अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यह 5,830 करोड़ रुपए रहा। सालाना आधार पर इसमें 28% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 4,563 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को ₹2,800 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला: कंपनी का शेयर 3% चढ़ा, वित्त वर्ष-25 में कंपनी की ऑर्डरबुक ₹57,561 करोड़ पहुंची

अक्षरा सिंह ने अरविंद अकेला संग बाइक पर की मस्ती, VIDEO देख गदगद हुए फैंस Latest Entertainment News

अक्षरा सिंह ने अरविंद अकेला संग बाइक पर की मस्ती, VIDEO देख गदगद हुए फैंस Latest Entertainment News

दुनियाभर में Made in India Smartphone की बिक्री में जबरदस्त उछाल, इस 2 टॉप ब्रांड ने गाड़े झंडे Today Tech News

दुनियाभर में Made in India Smartphone की बिक्री में जबरदस्त उछाल, इस 2 टॉप ब्रांड ने गाड़े झंडे Today Tech News