अंबाला से सेंट्रल जेल वाली खबर के साथ जोड़ : 51 दिनों से पकड़ से बाहर है सेंट्रल जेल से भागा बंदी सुखबीर Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Sat, 04 Oct 2025 11:58 PM IST




स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले अंबाला सेंट्रल जेल से बंदी सुखबीर कालिया फरार हो गया था। बंदी सुखबीर पंचकूला में पार्क के बाद युवतियों को अश्लील इशारे करने के आरोप में अंबाला सेंट्रल जेल में 11 अगस्त को आया था। 13 अगस्त को बंदियों की गिनती बंद होने के समय सुखबीर नहीं मिला, तभी बंदी पुलिस की टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में जेल प्रशासन ने ड्यूटी स्टाफ से दो को सस्पेंड कर दिया था, जबकि एक एएसआई से स्पष्टीकरण भी मांगा था। 51 दिन बीत जाने पर अभी तक पुलिस को इसका कोई सुराग नहीं लगा। बलदेव नगर थाना प्रभारी धर्मबीर का कहना है कि आरोपी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

loader

[ad_2]

Source link