अंबाला से अयोध्या के लिए चली विशेष ट्रेन: सीएम सैनी ने दिखाई हरी झंडी, 700 बुजुर्ग श्रद्धालु हुए रवाना Latest Haryana News

[ad_1]

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अंबाला रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या धाम जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूरा स्टेशन जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। ट्रेन में प्रदेश के 7 जिलों के लगभग 700 बुजुर्ग श्रद्धालु सवार हुए, जिनकी आंखों में रामलला के दर्शन की ललक साफ दिखाई दी।


Trending Videos

मुख्यमंत्री ने इस क्षण को ऐतिहासिक और भावुक बताते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि हरियाणा की अटूट श्रद्धा को अयोध्या से जोड़ने वाला सेतु है। उन्होंने घोषणा की कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खान-पान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई भी बुजुर्ग धन के अभाव में दर्शन से वंचित न रहे।

अप्रैल में नांदेड़ साहिब के लिए चलेगी ट्रेन 

मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी सौगात देते हुए एलान किया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एक विशेष ट्रेन हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए भी रवाना की जाएगी। उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 50 हजार रुपये और गुरु दर्शन योजना के तहत 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का संकल्प हर वर्ग को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।

[ad_2]

Source link