अंबाला: सड़क हादसे के एक दिन बाद 16 वर्षीय किशोरी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा Latest Haryana News

[ad_1]


कैंट की राय मार्केट स्थित बिग बाजार के निकट 18 नवंबर को एक्टिवा की चपेट में आकर घायल हुई बाजीगर मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय मुस्कान की एक दिन बाद मौत हो गई। मुस्कान की बुधवार रात को अचानक घर पर उल्टी लगाने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। कैंट के नागरिक अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने व पुलिस द्वारा दो दिन बाद भी टक्कर मारने वाले के खिलाफ कार्रवाई न करने पर जमकर रोष जताया। अस्पताल में नारेबाजी करने के बाद परिजन अंबाला कैंट थाने के बाहर एकजुट हुए। मृतक की मां परमजीत कौर का आरोप था कि हादसे के बाद बेटी को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी कर दी गई थी। यह भी लापरवाही बरती गई। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने मृतका की मां के बयान दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया लेकिन परिजनों ने लेने के इंकार कर दिया। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा गया है। परिजन टक्कर मारने वाले पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए है। अंबाला कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

[ad_2]

Source link