[ad_1]
अंबाला सिटी में सुबह से रूक-रूककर बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह 8 बजे से कई जगहों पर बारिश शुरू हुई। यह बारिश 9 बजे के बाद भी होती रही। जिससे सुबह स्कूल जाने में विद्यार्थियों को भी परेशानी आई। इसी तरह कामकाज पर जा रहे लोगों को भी रास्ते में कई जगह पर रूकना पड़ा।
बारिश होने से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं धान की रोपाई तेज हो गई है और जो धान लग चुकी है। उसके लिए भी बारिश फायदेमंद हैं। लगातार तीन दिन से रूक-रूककर बारिश हो रही है। जिससे शहर के पुराना सिविल अस्पताल, रामबाग रोड, कपड़ा मार्केट, कांग्रेस भवन रोड पर भी हल्का जलभराव रहा। इसी तरह छावनी में भी कई जगहों पर हल्का जलभराव हो गया। बारिश होने से टांगरी, मारकंडा व घग्घर नदी में भी जलस्तर बढ़ा है।
बीती सोमवार रात को भी कई जगहों पर तेज बारिश हुई। जून माह की बात करें तो 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। अब जुलाई माह की शुरूआत भी बारिश से हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।
[ad_2]
Source link



