अंबाला में लगेंगे नए ट्रांसफार्मर और पोल, गर्मी में बिजली कटौती से मिलेगी राहत Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

बिजली विभाग RDSS स्कीम के तहत अंबाला शहर में बिजली की पुरानी तारों व खंभों को बदलने का काम कर रहा है ओर इसमें लगभग 30 करोड़ रूपये का काम होना है.उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत शहर में 72 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जा रही है ओर वह 100 से 200 केवी किए जाएंगे,साथ में सात नए बिजली के फीडर लगाएं जाएंगे. उन्होंने बताया कि इसमें 5000 बिजली के नए पोल.

अंबाला: (सुमित यादव) गर्मियों का मौसम शुरू होते ही अक्सर बिजली कटौती और शॉर्ट सर्किट की समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ता है. कई बार बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटनाएं भी सामने आती हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ती है. लेकिन इस बार अंबाला शहर के लोगों को गर्मी के दिनों में बिजली कटौती से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

दरअसल, अंबाला शहर में लोगों को बेहतर बिजली सुविधा देने के लिए बिजली विभाग के द्वारा मास्टर प्लान तैयार करके उसके ऊपर काम करने की शुरू कर दी गई है. बता दें बिजली विभाग के द्वारा अंबाला शहर में RDSS स्कीम के तहत 30 करोड रुपए की लागत से नए ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहे हैं और उसके साथ ही बिजली की पुरानी तारों को बदलकर नई तारे व बिजली के नए पोल ( खंभे) लगाए जा रहे हैं.

क्या है RDSS स्कीम

वहीं इस बारे में लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला शहर बिजली विभाग के Xen ( एक्सईएन) हरीश कुमार गोयल ने बताया कि अंबाला शहर में लोगों को इस गर्मी बेहतर सुविधा देने के लिए बिजली विभाग के द्वारा कई जगह पर एडिशनल ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं और इसके साथ मार्च महीने के आखरी दिनों तक ओवरलोड ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जा रहे है. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग RDSS स्कीम के तहत अंबाला शहर में बिजली की पुरानी तारों व खंभों को बदलने का काम कर रहा है ओर इसमें लगभग 30 करोड़ रूपये का काम होना है.

उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत शहर में 72 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जा रही है और वह 100 से 200 केवी किए जाएंगे,साथ में सात नए बिजली के फीडर लगाएं जाएंगे. उन्होंने बताया कि इसमें 5000 बिजली के नए पोल ( खंभे) लगाये जाएंगे,जिससे शहर में जो बिजली की तारे काफी ज्यादा लटकी ( लूज)है वह टाइट होंगे. उन्होंने कहा कि अंबाला शहर में जो भी बिजली के विक पॉइंट है वहां पर यह काम पहले शुरू कर दिया गया है, जिसमें दुर्गा नगर ओर सिंगा वाला जैसे क्षेत्र शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि बिजली विभाग ने अपनी तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी,ऐसे में इस बार लोगों को बिजली के कटों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा.

उन्होंने बताया कि बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में समय-समय पर छापेमारी करते रहते है,ओर लोगों के चालान भी किए जाते हैं.उन्होंने कहा कि जिस भी एरिया में बिजली की चोरी होती है वहां पर मौजूद नंगी तारों को बदलकर बिजली चोरी पर रोक लगाई जा रही है. उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या होने पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत आने वाले उपभोक्ता अपनी शिकायत 18001801550 टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकते हैं. वहीं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता 18001804334 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. क्योंकि इन नंबरों पर शिकायत इंट्रेक्शन वायस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) के जरिये दर्ज कराई जा सकती है ओर ऑनलाइन शिकायत के लिए रजिस्ट्रेशन सिस्टम का उपयोग करें. जिसमें डीएचबी और यूएचबीवीएन दोनों वेबसाइट ऑनलाइन शिकायत रजिस्ट्रेशन विकल्प प्रदान करती हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

[ad_2]