{“_id”:”69351da31184d062a3010ee6″,”slug”:”video-masters-40-age-group-matches-were-held-in-ambala-morning-club-and-ambala-masters-reached-the-finals-2025-12-07″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अंबाला में मास्टर 40 आयु वर्ग के हुए मुकाबले, मॉर्निंग क्लब व अंबाला मास्टर्स फाइनल में पहुंचे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में रविवार को मास्टर 40 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल के नॉक आउट मुकाबले हुए। इन प्रतियोगिता में अंबाला मास्टर्स, रॉयल एफ सी, वॉरियर क्लब व मॉर्निंग क्लब टीमों ने भाग लिया। इन मुकाबलों को लेकर फुटबॉल प्रेमी बेहद उत्साहित दिखाई दिए। मैदान में सुबह 9 बजे से ही जमा होकर पुराने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इसके पहले सेमिफाइनल में मॉर्निंग क्लब ने रॉयल एफसी की टीम को एकतरफा यानी 6-0 से स्कोर से पराजीत कर फाइनल में जगह बनाई।
जबकि दूसरा सेमिफाइनल अंबाला मास्टर्स व वॉरियर क्लब के बीच हुआ। इन मुकाबले में अंबाला मास्टर्स 3-2 के स्कोर से विजयी रहा। इस तरह से दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला दोपहर 1 बजे खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ फुटबॉल सोसायटी के प्रधान राजेश शर्मा द्वारा किया जाएगा।