[ad_1]
भारतीय जनता पार्टी के सदर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष जयसवाल के कच्चा बाजार स्थित घर में बुधवार रात को लाखों रुपये की चोरी हो गई। वीरवार को सुबह घर लौटे तो घर व अलमारी के लॉकर टूटे हुए मिले। लाखों रुपये के जेवर व नकदी गायब थी। पुलिस को बुलाने के बाद सीसीटीवी खंगाले तो नकाबपोश तीन चोर दिखाई दिए। सुबह डेढ़ से लेकर ढाई बजे के बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। अंबाला कैंट थाना पुलिस व सीआईए-2 की टीम ने फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित आशीष ने बताया कि उनकी भतीजी की दो दिन बाद सगाई होने वाली है। उसके लिए सोने की अंगूठियां बनवाकर रखी थी। घर पर मोटर से भी पानी न आने के कारण वह बीडी फ्लोर मिल के पीछे नागी की एसटीडी के पास बड़ी बहन के घर चले गए थे। पूरा परिवार वहीं सो गया था। घर पर ताले लगाए हुए थे। पीछे से चोरों ने ताले चटका दिए।
[ad_2]
Source link



