अंबाला में धमाका: तेज आवाज से हिल गए खिड़की-दरवाजे, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग, मची अफरा-तफरी Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला में वीरवार रात्रि 9 बजे अचानक से एक धमाके की आवाज लोगों को सुनाई दी। धमाका इतना जोरदार था कि घरों में दरवाजे और खिड़कियां हिल गए। इसके साथ ही बाजार में घूम रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि धमाका किस चीज का था। 

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से कई बार फाइटर प्लेन गुजरते हैं, उनसे कई बार सूनिक बूम के कारण भी ऐसे धमाकों की आवाज सामने आती रही है। धमाके की आवाज व धमक इतनी जोरदार थी कि अंबाला कैंट से लेकर अंबाला सिटी तक के ग्रामीण इलाकों में भी धमाके की आवाज सुनाई दीं। वहीं इस धमाके ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी। हर कोई सोशल मीडिया पर धमाके के बारे में पूछता हुआ दिखाई दिया। लोग अपने-अपने घरों में बैठकर अलग-अलग कयास लगा रहे थे। वहीं एक दूसरे को फोन कर धमाके का कारण जानने में जुटे दिखाई दिए।

हालांकि अभी तक कोई आधारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। सभी लोग अपने स्तर पर इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर धमाका हुआ कहां और इतने जोर की आवाज किस चीज से हुई है। 

[ad_2]

Source link