अंबाला में दो स्कूली छात्रों की आपस में टकराई बाइक, एक की हालत गंभीर Latest Haryana News

[ad_1]


अंबाला छावनी के समलेहड़ी गांव के निकट दो स्कूली छात्रों की बाइक में मंगलवार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल से शुभम की बिगड़ती हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। जबकि जसप्रीत को अस्पताल में ही दाखिल कर लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर छी। परिजन पूजा ने बताया कि शुभम अपनी बाइक पर सवार होकर स्कूल में दाखिले के लिए दस्तावेजों की फोटो स्टेट करवाने जा रहा था। तभी सामने से आ रही जसप्रीत की बाइक से टक्कर हो गई। खून से लथपथ हालत में राहगीरों की मदद से छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया था। महेश नगर थाना पुलिस का कहना था कि अभी तक लिखित में शिकायत नहीं आई है।

[ad_2]

Source link