{“_id”:”6787ac1614220de32d0aa358″,”slug”:”son-in-law-firing-on-mother-in-law-in-ambala-women-injured-2025-01-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दामाद ने सास पर दागी गोलियां: पत्नी को लेने ससुराल आया था शख्स, सास ने की आनाकानी, दामाद का ठनक गया माथा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
महिला के बयान दर्ज करती पुलिस। – फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में दामाद ने अपनी सास पर दनादन गोलियां चला दी। अंबाला सिटी के निकटवर्ती गांव मंडौर में पत्नी को मायके से लेने आए शख्स ने अपनी ही सास पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही की गोली सिर्फ छू कर निकल गई और महिला को गंभीर चोटें नहीं आईं। घायल महिला को उपचार के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल में लाया गया है। घायल महिला की पहचान मंडौर गांव निवासी अंग्रेजो देवी के रूप में हुई है।
Trending Videos
अंग्रेजो देवी ने बताया कि उसकी बेटी मनप्रीत कौर ने वर्ष 2021 में सादोपुर निवासी जशनप्रीत सिंह से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही दामाद जशनप्रीत उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग करने लगा। इसी दौरान कई बाद जशनप्रीत ने मनप्रीत के साथ मारपीट भी की थी। इन्ही बातों से तंग आकर अंग्रेजो देवी 13 जनवरी को अपनी बेटी को अपने घर मंडौर लेकर आ गई।
बुधवार को दोपहर एक बजे दामाद जशनप्रीत बेटी को लेने के लिए उनके घर आया था। इस दौरान घर में उसका बेटा, जेठ और सास मौजूद थी। जब अंग्रेजो ने बेटी को ससुराल भेजने से मना किया तो जशनप्रीत ने अंग्रेजो देवी के साथ बहस करना शुरू कर दिया। बहस इतनी बढ़ गई कि दामाद ने अपनी बंदूक से सास पर दो फायर कर दिए और वहां से अपनी कार में फरार हो गया। अंग्रेजो देवी को एक गोली छू कर निकल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और महिला को नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया।
पंजोखरा थाना से जांच अधिकारी ज्ञानचंद ने बताया कि उन्हें बुधवार एक बजे सूचना मिली थी कि महिला पर उसके दामाद ने गोली चला दी थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां से एक खोल और बंदूक भी बरामद हुई है। महिला को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है। इसके साथ ही बंदूक की वैधता की भी जांच जारी है।