[ad_1]
जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े किशोर को दौरा आने से गिर गया। गिरने से किशोर का जबड़ा टूट गया। पटेल नगर निवासी सौरव ने बताया कि उसका भाई 13 वर्षीय गौरव हुड्डा ग्राउंड के पास जामुन तोड़ने गया था।
पेड़ पर चढ़ने के बाद अचानक ही उसे दौरा आ गया। इसी के चलते वह पेड़ से गिर गया। प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को चंडीगढ़ रेफर किया है।
[ad_2]
Source link