[ad_1]
जिला परिषद अध्यक्ष पद पर बुधवार को चुनाव हो गया। इस दौरान सर्वसम्मति से भाजपा के मक्खन सिंह लबाना अध्यक्ष चुने गए। बैठक में कुल 15 सदस्यों में से पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार लाडी को छोड़कर बाकी सभी 14 सदस्य पहुंचे। बैठक में चुनाव के लिए एक ही नामांकन आने पर सभी ने सर्वसम्मति से मक्खन सिंह लबाना को अध्यक्ष चुन लिया। यह चुनाव एसडीएम अंबाला सिटी दर्शन कुमार के नेतृत्व में करवाए गए। अध्यक्ष लबाना ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर विकास कार्य करवाए जाएंगे।
[ad_2]
Source link


