[ad_1]
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि पिछले 10 सालों में नीट, यूजीसी-नेट व अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है पर सोमवार को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ सारी परीक्षाएं करवाती है। कल ही हरियाणा में सीईटी का एग्जाम हुआ जिसमें लगभग 13 लाख परीक्षार्थियों ने पेपर दिए। उनकी सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है, उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया, ये काम उनके राज में तो कभी नहीं हुआ। पिछले 30 से 35 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ। भाजपा के राज में तो बिना पर्ची खर्ची के काम होता है लेकिन कांग्रेस के समय में तो दुकानें खुलती थी और नौकरियां बिकती थी।
[ad_2]
Source link



