[ad_1]
राजकीय बहुतकनीकी व कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में काउंसलिंग के बाद दाखिले शुरू हो गए। गुरुवार को दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थी सुबह से शाम तक दोनों संस्थानों में पहुंचे। यह दाखिला प्रक्रिया 21 जुलाई सोमवार तक जारी रहेगी। जिन अभ्यर्थियों का नाम तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची में आया था। वह अभ्यर्थी ही दाखिला ले सकेंगे। दाखिला लेने में गुरुवार को अभ्यर्थियों ने रूचि दिखाई। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 543 सीट जारी हुई थी, जबकि कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में 224 सीट दाखिले के लिए जारी हुई थी।
[ad_2]
Source link



