अंबाला छावनी में गंदे पानी से हाहाकार, कुम्हार मंडी के लोग बाजार से खरीद रहे पानी..प्रशासन है मौन Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Ambala News: लोगों ने कई बार गंदा पानी आने की शिकायत जल विभाग के अधिकारियों की है, लेकिन फिर भी पिछले 1 महीने से उनकी समस्या का कोई हल नहीं किया जा रहा है.

अंबाला: अक्सर जल है तो कल है का नारा लगाया जाता है, लेकिन कई बार लोगों को यह मूलभूत सुविधाएं सही तरीके से नहीं मिलती है जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कुछ ऐसा ही हाल अंबाला छावनी की कुम्हार मंडी में रहने वाले लोगों का भी है, जहां पर लोगों को पानी तो मिल रहा है लेकिन यह पानी पीने लायक नहीं है. दरअसल, कुम्हार मंडी में पिछले कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है, जिसमें गटर के पानी की स्मैल स्थानीय निवासियों को काफी ज्यादा परेशान कर रही है और वह पानी बाहर से बाजार से खरीदकर ला रहे हैं. लोग अपने हाथों में बोतल में गंदा पानी भरकर अपना रोष भी जाहिर कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ विभाग के कर्मचारी समस्या का हल निकलने की बात कह रहे है.

1 महीने से आ रहा पीने का गंदा पानी

बता दे कि लोगों ने कई बार गंदा पानी आने की शिकायत जल विभाग के अधिकारियों की, लेकिन फिर भी पिछले 1 महीने से उनकी समस्या का कोई हल नहीं किया जा रहा है. लोगों का यह भी कहना है कि उनके इलाके में सीवरेज के पाइप लाइन भी खराब है ओर वह पीने के पानी के साथ-साथ शौचालय को लेकर भी परेशान हैं.

वहीं लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए स्थानीय महिला ज्योति ने बताया कि उनके इलाके में लगभग एक महीने से गंदा पानी आ रहा है और वह इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से भी मिल चुके हैं. लेकिन फिर भी उनकी कोई समस्या का हल नहीं निकाल रहा है, वह कई बार विभागों के चक्कर काट चुके हैं. उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर वह अब बाहर से पानी की बोतल खरीद कर ला रही है और उसी से अपने घर का काम भी कर रही है.

सीवरेज लाइन की खराबी

वही गुलशन कुमार ने बताया कि वह अंबाला छावनी की चैन मंडी इलाके में रहते हैं और उनके इलाके में सीवरेज के पाइप लाइन को लेकर बहुत समस्या आ रही है. उन्होंने बताया कि उनके इलाके में सीवरेज की पाइप लाइन दब चुकी है जिसके कारण बाहर नालियों में चारों ओर गंदगी ही गंदगी फैल रही है. वहीं पानी की समस्या को लेकर मौके पर पहुंचे कर्मचारी राजकुमार का कहना है कि हम लाइन को चेक करेंगे और अगर किसी की लाइन गंदे नाले में से निकल रही है तो उसको डिस्कनेक्ट किया जाएगा, ताकि लोगों तक ठीक पानी पहुंच सके ओर लोगों की समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जा सके.

homeharyana

अंबाला छावनी में गंदे पानी की समस्या, प्रशासन मौन और लोग परेशान

[ad_2]