अंबाला: खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 400 मीटर की दौड़ में लड़कों में आदित्य और लड़कियों में हंसिका ने मारी बाजी Latest Haryana News

[ad_1]


अंबाला छावनी के पीएम श्री केंद्रीय क्रमांक दो में वार्षिक खेल दिवस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल दिवस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले रेस, मार्च-पास्ट, योग सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान 400 मीटर दौड़ की लड़कों की श्रेणी में आदित्य और लड़कियों में हंसिका प्रथम स्थान पर रहे। वहीं, 100 मीटर दौड़ लड़कों में जतिन और लड़कियों में खुशी प्रथम स्थान पर रही। इसी तरह से जूनियर में लड़कों की 100 मीटर दौड़ में देवेंद्र और लड़कियों की जूनियर 100 मीटर दौड़ में गीता प्रथम स्थान पर रही। इसके साथ ही छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गिद्दा और हरियाणवी नृत्य पर प्रस्तुति दी।

[ad_2]

Source link