in

अंतरिक्ष में एक और दुनिया के मिले ‘सबूत’, वैज्ञानिकों की खोज के क्या हैं मायने? Politics & News

अंतरिक्ष में एक और दुनिया के मिले ‘सबूत’, वैज्ञानिकों की खोज के क्या हैं मायने? Politics & News

[ad_1]


अंतरिक्ष में जीवन के संकेत

दुनिया के वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में जीवन के ‘सबूत’ मिले हैं। जी हां, जिस बुध ग्रह को हम सूर्य के सबसे करीब और बेहद गर्म मानते थे, वहां वैज्ञानिकों को पानी की बर्फ मिली है! यह खोज चौंकाने वाली है, क्योंकि बुध का वातावरण इतना पतला है कि वहां पानी का होना लगभग नामुमकिन लगता था, लेकिन NASA के मैसेंजर मिशन ने 2012 में ही बुध के ध्रुवों पर बर्फ के संकेत पकड़े थे। अब वैज्ञानिकों ने इसकी पुष्टि कर दी है।

कैसे मिली बर्फ?

वैज्ञानिकों ने एरेसिबो टेलिस्कोप और गोल्डस्टोन एंटीना जैसे खास उपकरणों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बुध पर उतरे बिना ही रेडियो सिग्नल के जरिए वहां बर्फ होने का पता लगा लिया। ये सिग्नल बिल्कुल वैसे थे जैसे पानी की बर्फ से मिलते हैं।

बुध पर बर्फ क्यों है?

बुध के ध्रुवों पर कुछ ऐसे गहरे गड्ढे हैं, जहां सूरज की रोशनी कभी नहीं पहुंच पाती। इन जगहों पर तापमान इतना कम रहता है कि बर्फ अरबों सालों तक जमी रह सकती है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बर्फ या तो उल्कापिंडों और धूमकेतुओं के जरिए बुध पर आई होगी, या फिर बुध ने खुद अपने अंदर से जलवाष्प छोड़ी होगी जो इन ठंडे गड्ढों में जम गई।

बुध ग्रह पर बर्फ

Image Source : INDIATV

बुध ग्रह पर बर्फ

यह खोज इतनी बड़ी क्यों?

यह खोज सिर्फ बुध के लिए नहीं, बल्कि पूरे सौरमंडल के लिए बहुत अहम है। पहले माना जाता था कि पानी के लिए घना वातावरण या बहुत कम तापमान जरूरी है, लेकिन बुध पर बर्फ मिलने से यह साबित हो गया है कि ऐसा हमेशा नहीं होता। ग्रहों की खास भौगोलिक स्थिति और उनकी चाल भी इसमें अहम भूमिका निभाती है।

मंगल के बाद बुध पर पानी का मिलना यह दिखाता है कि ब्रह्मांड में और भी कई जगहों पर पानी और शायद जीवन भी हो सकता है, जहां हमने पहले कभी सोचा भी नहीं था।

ये भी पढ़ें-

Latest India News



[ad_2]
अंतरिक्ष में एक और दुनिया के मिले ‘सबूत’, वैज्ञानिकों की खोज के क्या हैं मायने?

नारनौल में निकाली प्रभात फेरी, ढोल नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु  haryanacircle.com

नारनौल में निकाली प्रभात फेरी, ढोल नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु haryanacircle.com

हिसार में वर्कशॉप में पानी भरने से चार्ज नहीं हो सकी सिटी ई-बस, संचालन बंद  Latest Haryana News

हिसार में वर्कशॉप में पानी भरने से चार्ज नहीं हो सकी सिटी ई-बस, संचालन बंद Latest Haryana News