अंतरराष्ट्रीय हालात ने सोने-चांदी की कीमतों को किया सपोर्ट, जानिए 21 फरवरी को कितना बढ़ गया रेट Business News & Hub

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय हालात और घरेलू बाजार की हलचल के बीच शनिवार, 21 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. पूरी दुनिया में जारी आर्थिक गतिविधियों और प्रमुख घटनाक्रमों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.

जिसके कारण कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी है. निवेशक भी सतर्क होकर सोने-चांदी में निवेश का फैसला ले रहे हैं. आइए जानते हैं, आज आपके शहर में सोना-चांदी का ताजा भाव क्या है….

चांदी की कीमत

दिल्ली, मंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,750 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 27,500 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,900 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,430 रुपए
22 कैरेट – 1,46,150 रुपए
18 कैरेट – 1,19,610 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,280 रुपए
22 कैरेट – 1,46,000 रुपए
18 कैरेट – 1,19,460 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,60,150 रुपए
22 कैरेट – 1,46,800 रुपए
18 कैरेट – 1,25,600 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,280 रुपए
22 कैरेट – 1,46,000 रुपए
18 कैरेट – 1,19,460 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,330 रुपए
22 कैरेट – 1,46,050 रुपए
18 कैरेट – 1,19,510 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,430 रुपए
22 कैरेट – 1,46,150 रुपए
18 कैरेट – 1,19,610 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,330 रुपए
22 कैरेट – 1,40,050 रुपए
18 कैरेट – 1,19,510 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,280 रुपए
22 कैरेट – 1,46,000 रुपए
18 कैरेट – 1,19,460 रुपए

सोने को हमेशा से एक सेफ निवेश विकल्प के तौर पर देखा जाता रहा है. निवेशक भी सोने में निवेश को सुरक्षित मानते हैं. यहीं कारण है कि, इसकी मांग हमेशा बनी रहती है. पिछले कुछ समय में सोना ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका दिया है. निवेश के साथ-साथ भारत में सोने से भावनात्मक लगाव भी होता है.   

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद झुंझलाए ट्रंप ने लिया यू-टर्न, कर दिया 10 परसेंट ग्लोबल टैरिफ का ऐलान  

 


Source: https://www.abplive.com/business/gold-silver-price-today-find-gold-silver-rate-in-your-city-on-21-february-check-22-and-24-and-18-carat-gold-prices-delhi-mumbai-3092229