अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर तलवालबाजी में कांस्य पदक विजेता का स्वागत

ख़बर सुनें

पलवल। लंदन में आयोजित कॉमन वेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप-2022 में गांव खजूरका निवासी रेखा तंवर ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। रेखा तंवर ने 11 अगस्त को व्हील चेयर तलवारबाजी में कांस्य पदक हासिल किया। रविवार को पलवल पहुंचने पर खिलाड़ी रेखा का जोरदार स्वागत किया गया। भीम आर्मी की तरफ से शहर में रैली निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में बाइकों पर युवा शामिल रहे। रैली के दौरान खिलाड़ी रेखा का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
खिलाड़ी रेखा तंवर ने बताया कि उन्होंने लंदन में आयोजित कॉमन वेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप-2022 में व्हील चेयर तलवारबाजी में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के दौरान काफी कड़ा मुकाबला हुआ और उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले भी वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर चुकी हैं। साल 2018 में उन्होंने तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किए थे। वे पिछले लंबे समय से फरीदाबाद में कोचिंग ले रही है। रविवार को पलवल पहुंचने पर रेखा का स्वागत किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग अलावलपुर चौक से रैली का शुभारंभ किया गया। रैली बस स्टैंड, किठवाड़ी चौक, रसूलपुर चौक, आगरा चौक होते हुए लघु सचिवालय पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। रैली में खिलाड़ी रेखा को ओपन जीप में ले जाया गया, उनका जगह-जगह पर लोगों द्वारा स्वागत किया गया।

.

What do you think?

कार की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

ओवरलोड वाहन को आरटीए के कब्जे से छुड़ा ले गए बदमाश