अंडर-20 एथलेटिक्स मीट में देहरादून के आहिल और दीपांशु चैंपियन: प्रतियोगिता का हुआ समापन; नेशनल के लिए कर्नाटक जाएंगे होनहार एथलीट्स – Dehradun News Today Sports News

[ad_1]


महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स ट्रैक पर चल रही दो दिवसीय उत्तराखंड स्टेट जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन 18 इवेंट्स आयोजित किए गए। समापन समारोह में स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई (मुख्य अतिथि) और ओलंपियन मनीष रावत (विशिष्ट अतिथि) ने विजेता एथलीट्स को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जिलों से कुल 134 होनहार एथलीट्स (92 बालक और 42 बालिकाओं) ने अपना दम-खम दिखाया। प्रतियोगिता की प्रमुख बातें दूसरे दिन के स्वर्ण पदक विजेता एथलीट्स अंतिम दिन ट्रैक और फील्ड में कई शानदार मुकाबले देखने को मिले। यहां देखें बालक और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल) प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की सूची: कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति: आयोजन को सफल बनाने में उत्तराखंड एथलेटिक संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा, संयुक्त सचिव भारत भूषण, कोषाध्यक्ष एम.सी. शाह, जिला फुटबाल संघ देहरादून के सचिव मोहम्मद उस्मान समेत मधुसूदन जोशी, गुलशन अली और सुनील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

[ad_2]
अंडर-20 एथलेटिक्स मीट में देहरादून के आहिल और दीपांशु चैंपियन: प्रतियोगिता का हुआ समापन; नेशनल के लिए कर्नाटक जाएंगे होनहार एथलीट्स – Dehradun News