ख़बर सुनें
होमगार्ड पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
सोनीपत। होमगार्ड पर गोली चलाने के मामले में मुरथल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी निखिल और नीरज उर्फ विशाल गांव मेहंदीपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
गांव मेहंदीपुर निवासी होमगार्ड सुमित ने पुलिस को 28 मई शिकायत दी थी। उसने बताया था कि गांव के ही निखिल और नीरज उर्फ विशाल ने उस पर गोली चलाई थी। गनीमत रही कि गोली उसकी कार के शीशे पर जा लगी। गोली चलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

.