हॉकी खिलाड़ी गुरबाज, गुरमीत सिंह का चयन

ख़बर सुनें

कैथल। हॉकी खिलाड़ी गुरबाज और गुरमीत सिंह का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ऑल इंडिया सिविल सर्विस हॉकी मैन टूर्नामेंट में हरियाणा ने पुडुचेरी की टीम को 20-0 के अंतर से हराया। हरियाणा प्रदेश की टीम में जिले के हॉकी खिलाड़ी गुरबाज सिंह व गुरमीत सिंह शामिल हुए। इस मैच में कैथल के गुरबाज सिंह ने 10 गोल दागे। वहीं, गुरमीत सिंह ने गोलकीपर की रोल अदा करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम की तरफ से किए गए कई गोल रोके।
इस मुकाबले में टीम के कैप्टन विरेंद्र रहे। अब उनका अगला लीग मुकाबला उड़ीसा के साथ होगा। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित की जा रही है। जो मंगलवार को शुरू हुई और 30 जून तक चलेगी। कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि यह भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर से अलग-अलग राज्यों की 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार को हरियाणा का पहली लीग मैच पुडुचेरी की टीम के साथ हुआ था। इसमें हरियाणा की टीम ने जीत दर्ज की है। पिछले वर्ष भी सितंबर में कुरुक्षेत्र के शाहबाद में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हरियाणा की तरफ से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता था।

.

What do you think?

नरवाना में सबसे अधिक 58 एमएम व जींद में सबसे कम दो एमएम हुई बारिश

बदले नियम, 15 के बजाय आठ राउंड में होगी मतगणना