[ad_1]
योगा कल्चर एसोसिएशन हरियाणा की ओर से बुधवार को सिरसा रोड स्थित गुरु रविदास छात्रावास में राज्य स्तरीय योगा चैंपियनशिप शुरू हुई। इस चैंपियनशिप में प्रदेशभर से पहुंचे 200 से ज्यादा योग खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। हिसार मंडल आयुक्त अशोक गर्ग पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मुकाबले देर शाम तक चलेगी। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
योगा कल्चर एसोसिएशन हरियाणा के कार्यकारी सचिव वीरेंद्र पीटीआई ने बताया कि इस प्रतियोगिता 6 से 10 आयु वर्ग लड़के व लड़कियां, 10 से 15 आयु वर्ग लड़के व लड़कियां, 15 से 22 आयु वर्ग लड़के व लड़कियां, 22 से 30 आयु वर्ग लड़के व लड़कियां, 30 से 40 आयु वर्ग महिला एवं पुरुष, 40 से 55 आयु वर्ग पुरुष एवं महिलाएं, 55 से 65 आयु वर्ग पुरुष एवं महिलाएं व 65 वर्ष से ऊपर के सभी योग खिलाड़ी महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी चयनित होंगे वो 6 से 8 जून तक कंचनपाडा (पश्चिम बंगाल) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
[ad_2]
हिसार में राज्य स्तरीय योगा चैंपियनशिप प्रदेशभर से पहुंचे 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कला का प्रदर्शन किया