{“_id”:”6916cb81950616ea1e0978b4″,”slug”:”video-brijbhushan-sharan-singh-former-president-of-the-wrestling-federation-of-india-reached-hisar-and-said-i-have-come-to-the-wedding-to-fulfill-my-8-year-old-promise-2025-11-14″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिसार पहुंचे भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, बोले- मैं अपना 8 साल पुराना वादा निभाने शादी में आया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अर्जुन अवार्डी इंटरनेशनल पहलवान पूजा ढांडा की शादी में पहुंचे भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैंने 8 साल पहले वादा किया था। उस वादे को निभाने के लिए हिसार आया हूं। उन्होंने पूजा ढांडा के पिता व माता से काफी देर तक बातचीत कर घर परिवार के बारे जानकारी ली।बिहार के चुनाव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार में सेल्फ गोल किया है।
मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का नाम लिए बिना कहा कि खिलाड़ी का समय होता है। अच्छा हुआ वह राजनीति में चले गए। उन लोगों ने सही समय पर सही काम किया है।
उन्होंने कहा कि पूजा ढांडा अपने समय की बेस्ट खिलाड़ी थी। मैंने पूजा वे वादा किया था कि जब तुम्हारी शादी होगी, मैं जरूर आऊंगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी काफी होनहार हैं।
हरियाणा की कई बच्चियां वर्ल्ड गेम में कांस्य, सिल्वर और गोल्ड मेडल लेकर आई हैं। अंतिम पंघाल ने ही वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीता है। पूरे देश में कुश्ती का भविष्य बहुत अच्छा है।दुनिया का कोई देश अपने खिलाड़ियों को भारत जितनी सुविधा नहीं देता है। भारत के खिलाड़ी हर एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। खिलाडियों को पूरी सुविधा दी जाती हैं। बिहार के चुनाव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार में सेल्फ गोल किया है। उस आदमी को यह नहीं पता कि वोट चोरी क्या होता है। काफी लोग मेरे जनपद में भी
मतदाता हैं तथा सोनीपत में भी मतदाता हैं।
[ad_2]
हिसार पहुंचे भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, बोले- मैं अपना 8 साल पुराना वादा निभाने शादी में आया