हिसार: पढ़ाई के दौरान आए आइडिया से जयकिशन ने खड़ी की कंपनी, केमिकल फ्री पैकेजिंग बॉक्स किए तैयार Latest Haryana News

[ad_1]


पढ़ाई के दौरान आए एक आइडिया से जयकिशन ने अपनी खुद की कंपनी बनाई। आज उनकी कंपनी केमिकल फ्री पैकेजिंग बॉक्स का निर्माण कर रही है। जयकिशन के मुताबिक पिछल साल मेरी कंपनी ने साढ़े 4 लाख बॉक्स बेचे। साथ ही उनकी कंपनी किसानों को धान के बजाय मक्के की खेती करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है।

जयकिशन ने बताया कि मैंने एग्रीकल्चर से पोस्ट ग्रेजुएट की है। पढ़ाई के दौरान मैंने पढ़ा कि प्लास्टिक स्वास्थ्य व प्रदूषण के लिहाज से कितना हानिकारक है। अगर हम प्लास्टिक से बने बॉक्स में खाद्य पदार्थ रखते हैं और उनका सेवन करते हैं तो खाद्य पदार्थ के साथ केमिकल भी हमारे शरीर में जा रहा है। इससे हमारे शरीर को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसी के साथ मुझे आइडिया आया कि केमिकल फ्री पैकेजिंग बॉक्स का निर्माण किया जाए। पढ़ाई पूरी होने के बाद मैंने इसी आइडिया पर काम शुरू कर दिया।

खुद की कंपनी बनाई
जयकिशन ने बताया कि रिसर्च पूरी करने के बाद उसने अपने भाई के साथ मिलकर कंपनी का निर्माण किया। हमारी कंपनी केमिकल फ्री पैकेजिंग बॉक्स बनाती है। फिलहाल मार्केट में उपलब्ध पैकेजिंग बॉक्स के निर्माण में केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। मगर हम मक्के के पाउडर से ग्लू बनाते हैं जिसका इस्तेमाल बॉक्स को चिपकाने में किया जाता है, जबकि बॉक्स के निर्माण में एग्रीकल्चर वेस्ट जैसे पराली, गन्ने के भूसे आदि का इस्तेमाल करते है। इस लिहाज से हमारे बॉक्स इकोफ्रेंडली भी है।

[ad_2]
हिसार: पढ़ाई के दौरान आए आइडिया से जयकिशन ने खड़ी की कंपनी, केमिकल फ्री पैकेजिंग बॉक्स किए तैयार